एक्सप्लोरर

किरण खेर ने बताया, 15 लाख नहीं बल्कि इस वजह से लोगों ने पीएम मोदी को दिया वोट

किरण खेर ने कहा कि ‘‘ मैं नहीं समझती कि लोगों ने मोदी जी को 15 लाख रुपये की वजह से वोट दिया था. उन्होंने उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर पिछले रिकॉर्ड के आधार पर वोट दिया था.

चंडीगढ़, 15 लाख का मोदी के वादे को बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष अमीत शाह ने एक चुनावी जुम्ला करार दिया था. इसके बावजूद यह विवाद राजनीतिक गलियारों में एक किस्सा का विषय है. चंडीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी की सांसद किरण खेर ने बुधवार को इस मुद्दे पर आपनी राय देते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि लोगों ने 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर किए गए कामों के आधार पर वोट किया था न कि 15 लाख रुपये लोगों के खातों में जमा करने के वायदे के आधार पर.

यहां एक संवाददाता सम्मेलन में स्थानीय सांसद से एक संवाददाता ने पूछा कि लोग कब तक उम्मीद करें कि उनके खातों में 15 लाख रुपये आ जाएंगे. किरण ने कहा, ‘‘ उन्होंने (मोदी ने 2014 लोकसभा चुनाव प्रचार में) कहा था कि अगर विदेशों में जमा किया गया काला धन देश में आता है तो हर व्यक्ति इतना (15 लाख) पाएगा, लेकिन उन्होंने कभी नहीं कहा कि वह इसे स्टंप पेपर पर लिखकर देंगे.’’ ‘मीट-द-प्रेस’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘ उन्होंने स्वच्छ, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी और आप अब भी 15 लाख रुपये की सोच पर अटके हैं.’’

15 लाख रुपये की वजह से नहीं मोदी के विकास के पिछले रिकॉर्ड के आधार पर दिया था वोट

इसी से संबंधित सवाल पर अभिनेत्री से सियासतदां बनीं किरण ने कहा, ‘‘ मैं नहीं समझती कि लोगों ने मोदी जी को 15 लाख रुपये की वजह से वोट दिया था. उन्होंने उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर पिछले रिकॉर्ड के आधार पर वोट दिया था. उन्होंने गुजरात में शानदार काम किया. वहां आधारभूत ढांचे संबंधी कई परियोजनाएं लेकर आए.’’ किरण ने कहा कि लोगों ने उन्हें इसलिए वोट दिया क्योंकि पिछली संप्रग की सरकार कई घोटालों में लिप्त थी.

उन्होंने कहा कि लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं उत्तर भारत में होती है. अगर आप मुंबई जैसे शहरों और देश के दक्षिणी हिस्से या बंगाल की बात करें तो वहां महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामान्य नहीं है. यह समस्या दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे उत्तर भारत के राज्यों में है. महिलाओं के साथ छेड़छाड़ हमेशा से वहां रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
Xप्लेन: जॉर्ज-बंगारू के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तरुण तेजपाल की कहानी
जॉर्ज के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तेजपाल की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget