एक्सप्लोरर

PAK भेजी जा रही थीं देश की खुफिया जानकारियां... पाकिस्तानी जासूस के संपर्क में थे 15 अफसर, जांच में सनसनीखेज खुलासा

सूत्रों ने बताया कि जांच में सामने आया कि सीआरपीएफ जवान मोती राम जाट को पाकिस्तानी जासूस को जानकारियां साझा करने के लिए 12 हजार रुपये रेगुलर भेजे जाते थे.

केंद्रीय जांच एजेंसियों के सूत्रों ने सनसनीखेज खुलासे में बताया है कि 15 ऐसे फोन नंबर मिले हैं, जो पाकिस्तानी जासूस के संपर्क में थे. ये नंबर सेना, पैरामिलिट्री फोर्सेज के जवानों और सरकारी विभागों में काम कर रहे लोगों से जुड़े हैं. सीआरपीएफ असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर मोती राम जाट को लेकर चल रही जांच में यह बात सामने आई है.

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार इसी पाकिस्तानी ऑपरेटिव को भारत से जुड़ी जानकारियां साझा करने के लिए तीन महीने पहले सीआरपीएफ के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर मोती राम जाट को भी गिरफ्तार किया गया था. इस मामले की जांच में ही इंवेस्टिगेटिव एजंसियों ने यह खुलासा किया है. मोती राम जाट को 27 मई को नेशनल इंवेटिगेशन एजेंसी (NIA) ने गिरफ्तार किया था. 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पांच दिन पहले तक मोती राम जाट भी सीआरपीएफ बटालियन में यहां तैनात था, लेकिन हमले से सिर्फ पांच दिन पहले ही उसको दिल्ली में तैनाती मिली थी.

सूत्रों ने बताया कि टेक्नीकल सर्विलांस में पता चला कि सिर्फ मोती राम जाट ही नहीं 15 और फोन नंबर्स भी पाकिस्तानी ऑपेटिव के संपर्क में थे. अधिकारी इन नंबर्स की कॉल रिकॉर्ड्स और डेटा की छानबीन कर रहे हैं. इस पाकिस्तानी ऑपरेटिव का कोड नेम सलीम अहमद है. सूत्रों ने कहा कि जब इन 15 फोन नंबर्स की कॉल रिकॉर्ड्स और इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड्स की स्कैनिंग की गई तो पता चला कि इनमें से 4 नंबर भारतीय सेना के जवानों के, चार पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के और बाकी के सात नंबर विभिन्न सरकारी विभागों में काम करने वालों के थे.

सूत्रों ने कहा कि जांच में यह भी सामने आया है कि जिस नंबर से मोती राम जाट संपर्क में था वो कोलकाता से खरीदा गया था और सिम एक्टिवेशन के लिए ओटीपी भी लाहौर में बैठे पाकिस्तानी ऑपरेटिव को भेजा गया था. जिस शख्स ने कोलकाता से यह नंबर खरीदा था, वो कोलकाता का है, जिसने साल 2007 में एक पाकिस्तानी महिला से शादी की और फिर 2014 में वहीं शिफ्ट हो गया. वह साल में दो बार कोलकाता आता था.

सूत्रों ने यह भी बताया कि मोती राम जाट को कई बार भारत के अलग-अलग शहरों से पैसे भी भेजे गए थे, जो उसको जानकारी साझा करने के बदले में दिए गए. दो साल में उसको खुफिया जानकारी भेजने के बदले में रेगुलर 12 हजार रुपये दिए गए, जो महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, असम, दिल्ली, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से उसके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए गए.

सूत्रों ने बताया कि मोती राम जाट का दावा है कि पहले चंडीगढ़ के टीवी चैनल में काम करने वाली एक पत्रकार से उसका संपर्क हुआ और फिर फोन और वीडियो कॉल उसकी बात होने लगी. इस दौरान उसने कई डॉक्यूमेंट्स भी शेयर किए. उसने बताया कि बाद में एक पाकिस्तानी अधिकारी से उसकी बात होने लगी और यह सब चलता रहा. सूत्रों के अनुसार मोती राम जाट ने पाकिस्तानी हैंडलर के साथ सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, कई एजेंसियों के सेंटर से जुड़ी जानकारी, जवानों की मूवमेंट से जुड़ी इंफोर्मेशन शेयर कीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget