एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: CRPF के 136 और BSF के 17 जवान संक्रमित, 31वीं बटालियन का परिसर सील

पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामले बड़ी संख्या में सामने आने के बाद 31वीं बटालियन के परिसर को सील कर दिया गया है. बीएसएफ ने भी बताया कि दिल्ली और त्रिपुरा में पिछले कुछ दिनों में कुल 17 जवान संक्रमित पाए गए हैं.

नई दिल्ली: अर्द्धसैन्य बल सीआरपीएफ के 136 और बीएसएफ के 17 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. सीआरपीएफ के 135 जवान राष्ट्रीय राजधानी के मयूर विहार फेस-3 इलाके में स्थित अर्द्धसैन्य बल की 31वीं बटालियन के हैं जबकि एक जवान दिल्ली में बल की 246वीं बटालियन का है.

31वीं बटालियन का परिसर सील

पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामले बड़ी संख्या में सामने आने के बाद 31वीं बटालियन के परिसर को सील कर दिया गया है. इस सप्ताह की शुरुआत में 55 वर्षीय एक उपनिरीक्षक की संक्रमण के कारण मौत हो गई. इस इकाई से कुल 480 नमूने लिए गए थे, जिनमें से 458 की रिपोर्ट आ चुकी है और 22 का इंतजार किया जा रहा है.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बटालियन के कुल 135 जवान अब तक संक्रमित पाए जा चुके हैं. नमूनों के त्वरित संग्रह को सुनिश्चित करने के लिए बटालियन के परिसर में एक सचल कोरोना वायरस जांच प्रयोगशाला तैनात की गई है. इस बीच, दिल्ली में सीआरपीएफ की 246वीं बटालियन के 80 जवानों को पृथक-वास में भेजा गया है क्योंकि इस बटालियन के एक जवान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

नया मामला नरेला में तैनात 246वीं बटालियन का

बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नया मामला राष्ट्रीय राजधानी के नरेला में तैनात 246वीं बटालियन का है. उन्होंने बताया कि बटालियन को पिछले कुछ सप्ताह से दिल्ली पुलिस के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है. उन्होंने बताया कि दिल्ली में 246वीं बटालियन के कांस्टेबल रैंक के एक जवान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. करीब 80 जवानों को पृथक-वास में भेजा गया है.

सीआरपीएफ की दो अन्य कंपनियों को एहतियातन पृथक-वास में रखा गया है. इसके अलावा बीएसएफ ने भी बताया कि दिल्ली और त्रिपुरा में पिछले कुछ दिनों में कुल 17 जवान संक्रमित पाए गए हैं.

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले कुछ सप्ताह से चांदनी महल एवं जामा मस्जिद में दिल्ली पुलिस की सहायता कर रहे सात जवान संक्रमित पाए गए हैं. उन्हें ग्रेटर नोएडा स्थित सीएपीएफ के रेफरल अस्पताल में पृथक-वास केंद्र में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि आठ जवानों को आर के पुरम में बल के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. इसके अलावा त्रिपुरा में दो और जवान संक्रमित पाए गए हैं.

यह भी पढ़ें-

लोकपाल सदस्य जस्टिस एके त्रिपाठी का कोरोना वायरस से निधन, संक्रमित बेटी भी AIIMS में भर्ती

कोविड-19 के खात्मे के लिए BCG वैक्सीन का ट्रायल शुरू, देश के 5 संस्थानों को सौंपा गया रिसर्च का जिम्मा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: जामिया यूनिवर्सिटी में लगे आपत्तिजनक नारे, हिरासत में इमरान मसूद
LIVE: जामिया यूनिवर्सिटी में लगे आपत्तिजनक नारे, हिरासत में इमरान मसूद
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'
CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget