एक्सप्लोरर

मानव तस्करी निरोधक विधेयक को पारित कराने के लिए 1000 पीड़ितों ने पीएम मोदी को पत्र लिखा

विधेयक लाने के लिए केंद्र का शुक्रिया अदा करते हुए पीड़ितों ने इसे संगठित मानव तस्करी के आपराधिक गठजोड़ को तोड़ने के लिए सरकार की ईमानदार कोशिश बताया.

नई दिल्ली: मानव तस्करी के करीब 1000 पीड़ितों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला पत्र लिखकर राज्यसभा में मानव तस्करी निरोधक विधेयक को जल्दी पारित कराने के लिए उनके समर्थन की मांग की है. मानव तस्करी (रोकथाम, संरक्षण और पुनर्वास) विधेयक 2018 को 26 जुलाई को लोकसभा ने पारित कर दिया था. यह मानव तस्करी निरोधक विधेयक भारत का पहला व्यापक विधेयक है जो अपराध की रोकथाम, संरक्षण और पुनर्वास की बात करता है. विधेयक लाने के लिए केंद्र का शुक्रिया अदा करते हुए पीड़ितों ने इसे संगठित मानव तस्करी के आपराधिक गठजोड़ को तोड़ने के लिए सरकार की ईमानदार कोशिश बताया. इस पत्र पर 1000 से ज्यादा पीड़ितों ने हस्ताक्षर किए हैं. पत्र में कहा, ‘‘ हम लोकसभा में विधेयक पारित कराने के लिए सरकार का धन्यवाद करते हैं और अब हम आपसे गुजारिश करते हैं कि विधेयक को जल्द से जल्द राज्यसभा में पारित कराएं. हमने लंबे समय से इंतजार किया है और हम इसके लिए लड़ते रहेंगे लेकिन भारत को और इंतजार नहीं करना चाहिए.’’ पीड़ितों ने पत्र में कहा कि "अपनी जिंदगी के किसी निराशापूर्ण लम्हें में हमे बेहतर जिंदगी का लालच दिया जाता था और हमे जबरन अधिकार विहीन श्रमिक बना दिया जाता था . एक दुल्हन जिसके साथ बलात्कार किया गया, एक लड़की जिससे एक वस्तु की तरह बेच दिया गया, एक भिखारी, अंग निकाल लेना और न जाने क्या-क्या. सिर्फ पैसों के लिए मानव तस्करों ने हमें प्रताड़ित किया, हमे पीटा, हमें नशीली दवाइयां दी गईं , जानवरों की तरह हमें ठूंस कर ले जाया गया. हमारी हिम्मत को तोड़ने की हर मुमकिन चीज की गई." उन्होंने कहा कि लेकिन हम बच गए, और इन त्रासदियों ने हमें मजबूत बनाया. हम इन सब जघन्य अपराधों के चश्मदीद हैं और हम चाहते हैं कि कोई और भारतीय इन सबसे ना गुजरे. यह भी पढ़ें- महात्मा गांधी चाहते थे जिन्ना प्रधानमंत्री बने, मगर नेहरू ने स्वीकार नहीं किया- दलाई लामा करूणानिधि के बाद अब कौन होगा DMK का उत्तराधिकारी? पार्टियों के ताजा रुख के हिसाब से जानिए- कैसे NDA उपसभापति का चुनाव जीत सकता है राज्यसभा उपसभापति चुनाव: पढ़ें, कौन हैं विपक्ष के उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget