एक्सप्लोरर

एबीपी न्यूज़ पर दिनभर की बड़ी खबरें

1-बिहार में आज सुबह 4 बजे बड़ा ट्रेन हादसा हुआ. जोगबनी से दिल्ली आ रही सीमांचल एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और करीब 12 लोग घायल हो गए. हादसे के बाद रेलवे ने मुआवजे का एलान किया है. मृतकों के परिजनों को 5 लाख, वहीं गंभीर रूप से घायलों को एक लाख और मामूली रूप से घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी. https://bit.ly/2GlXLEe 2- बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एलान किया है कि अगर कांग्रेस केंद्र की सत्ता में आई तो पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया जाएगा. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि अब कांग्रेस बैकफुट पर नहीं बल्कि फ्रंटफुट पर खेलेगी औऱ छक्का मारेगी. इस रैली में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी शामिल हुए थे. https://bit.ly/2TpexG8 3- केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने संकेत दिया कि किसानों को सालाना 6 हजार रुपए की न्यूनतम सहायता राशि को भविष्य में बढ़ाया जा सकता है. वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने 2019-20 के बजट में किसानों को सालाना 6,000 रुपये की न्यूनतम सहायता देने की घोषणा की है. किसानों को यह राशि तीन किस्तों में दी जाएगी. बता दें कि अरूण जेटली इस समय अपने इलाज के लिए अमेरिका में हैं. https://bit.ly/2G7qkpA 4- सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के आमरण अनशन को आज पांच दिन हो गए हैं. अन्ना हजारे ने केंद्र और महाराष्ट्र में लोकायुक्त की तत्काल नियुक्ति और किसानों के मुद्दों के समाधान के लिए 30 जनवरी को अपने पैतृक गांव रालेगण सिद्धि में अनशन शुरू किया था. शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार से अन्ना हजारे की भूख हड़ताल में हस्तक्षेप करने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि सरकार अन्ना हजारे की जिंदगी से ना ‘खेले.’ https://bit.ly/2Turj6a 5- भारत और मेजबान न्यूजीलैंड के बीच हुई 5 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 35 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ भारत ने ये सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली है. इस मैच में भारत की ओर से अंबाती रायडू और हार्दिक पांड्या ने शानदार खेल दिखाया. रायडू के 90 रन और पांड्या के 45 रनों की बदौलत मैच में भारत ने 252 रन बनाए थे. इसके जवाब में न्यूजीलैंड 217 रन ही बना पाई. https://bit.ly/2GkBjLC

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget