News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

नोट बैन के बीच वेस्टर्न रेलवे ने इन क्लास की वेटिंग टिकट बुकिंग पर लगाई पाबंदी

Share:
नई दिल्लीः वेस्टर्न रेलवे ने रेलवे में वेटिंग टिकट पर पाबंदी लगाई है. वेस्टर्न रेलवे के फर्स्ट और सेकेंड क्लास एसी के वेटिंग टिकट बुक कराने पर पाबंदी लगा दी है. रेलवे में काला धन खपाने से रोकने के लिए ये कदम उठाया है. पीएम मोदी ने 8 नवंबर 2016 को 500 और 1000 रुपये के नोटों पर रोक लगा दी लेकिन रेलवे के लिए 11 नंवबर तक टिकट बुक कराने के लिए 500-1000 रुपये के नोटों के इस्तेमाल को जारी रखा. दरअसल माना जा रहा है कि रेलवे में टिकट बुक कराने के जरिए लोग 500-1000 रुपये के नोट खपा रहे हैं और वेटिंग टिकट बुक करा रहे हैं. बाद में इन टिकटों को कैंसिल कराकर अकाउंट में पैसा वापस आ जाएगा. इस तरह 500-1000 रुपये के नोट खपाने और पैसा वसूलने की लोगों की कोशिशों पर भी सरकार ने रोक लगा दी है. इस फैसले के तहत 13 नवंबर से आगे के वेटिंग लिस्ट के टिकट बुक नहीं किए जाएंगे. इस फैसले के तहत आज और कल वेटिंग टिकट की बुकिंग नहीं की जाएगी. फिलहाल ये रोक 2 दिन के लिए ही लगाई गई है. इससे पहले एडवांस रेल टिकट बुकिंग को लेकर विजिलेंस विभाग ने सरकार को आगाह किया था. विजिलेंस विभाग को शक है कि इस तरीके से कालाधन को सफेद करने की कोशिश की जा रही है. विजिलेंस विभाग ने खासतौर पर राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेनों के टिकट बुकिंग पर नज़र रखने के लिए कहा है. दो से तीन महीने के एक साथ कई एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग कराने वालों पर विजिलेंस विभाग नजर भी रख रहा है. विजिलेंस विभाग को शक है कि 500 और 1000 के पुराने नोटों को नए नोटों से बदलने के लिए कुछ लोग वेटिंग लिस्ट का टिकट बुक कर रहे हैं. विजिलेंस विभाग का अलर्ट, क्या रेल टिकट से कालाधन को किया जा रहा है सफेद!
Published at : 10 Nov 2016 04:28 PM (IST) Tags: railway ticket Rajdhani Express irctc Indian Railways
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 

सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 

'मैंने जब कहा कि मैं पद त्याग रहा हूं...',  उपराष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद पहली बार बोले जगदीप धनखड़ 

'मैंने जब कहा कि मैं पद त्याग रहा हूं...',  उपराष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद पहली बार बोले जगदीप धनखड़ 

'उम्रदराज हो रहे राहुल गांधी को नहीं मिलेगी गद्दी', इजरायल में मोदी के भाषण पर कांग्रेस के तंज पर BJP का जवाब

'उम्रदराज हो रहे राहुल गांधी को नहीं मिलेगी गद्दी', इजरायल में मोदी के भाषण पर कांग्रेस के तंज पर BJP का जवाब

पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग केस दिल्ली की PMLA कोर्ट में चलेगा, ED का बड़ा एक्शन

पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग केस दिल्ली की PMLA कोर्ट में चलेगा, ED का बड़ा एक्शन

'न्यूज बनाने और मॉनिटाइज करने के तरीकों का मौलिक रूप बदल रहा AI', डिजिटल न्यूज के फ्यूचर पर बोलीं DNPA चीफ

'न्यूज बनाने और मॉनिटाइज करने के तरीकों का मौलिक रूप बदल रहा AI', डिजिटल न्यूज के फ्यूचर पर बोलीं DNPA चीफ

टॉप स्टोरीज

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें

पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे

पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे