By: ABP News Bureau | Updated at : 11 Oct 2016 05:08 PM (IST)
नई दिल्ली/कोलंबो : रामायण से जुडी कई जगह भारत में मौजूद है लेकिन सवाल ये कि क्या रामायण का अस्तित्व श्रीलंका में आज भी मौजूद है? इसी की तलाश में एबीपी न्यूज़ की टीम पहुंची श्रीलंका ये जानने कि क्या रावण की लंका है या नहीं.
कोलोंबो में हमें जानकारी मिली कि खुद को रावण की छोटी बहन बताने वाली शूर्पणखा आज भी ज़िंदा है. हमें हैरानी हुई और हम निकल पड़े शूर्पणखा की तलाश में. थोड़ा और आगे जा कर हमें पता चला कि 'शूर्पणखा' यहाँ गंगा सुरदर्शिनी के नाम से जानी जाती है. जो खुद को रावण की बहन शूर्पणखा बताती है.

हम जा पहुंचे उस घर में जहां शूर्पणखा खुद को कहने वाली गंगा सुदर्शिनी यहां अक्सर आया करती है. घर में पहुँचते ही हमने देखा कि ना सिर्फ आम लोग बल्कि यहां के बड़े बड़े राजनेता भी इसे खूब मानते है. पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्सा, वर्तमान प्रधानमन्त्री रानिल विक्रमसिंघे के साथ भी फोटो यहाँ लगे है.

उसे स्थानीय लोग वहां की राजकुमारी मानते हैं. इसके साथ ही गंगा का कहना है कि रावण की हत्या नहीं की गई थी बल्कि उसने खुद जहर खाया था. उसका यह भी दावा है कि रावण के शव के पास तेल का दिया जलता है और कुछ ही सालों में लोग उसे देख भी सकेंगे.
हालांकि इन दावों में आखिर कितनी सच्चाई है ये कहना मुश्किल है क्योंकि शूर्पणखा के तौर पर इसका कोई आधिकारिक सबूत मौजूद नहीं है. लेकिन, मान्यता के अनुसार खुद को रावण का वंशज मानने वाले जाति को लोग भी गंगा को 'शूर्पणखा' के रूप में ही देखते हैं.
सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला
'मैंने जब कहा कि मैं पद त्याग रहा हूं...', उपराष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद पहली बार बोले जगदीप धनखड़
'उम्रदराज हो रहे राहुल गांधी को नहीं मिलेगी गद्दी', इजरायल में मोदी के भाषण पर कांग्रेस के तंज पर BJP का जवाब
पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग केस दिल्ली की PMLA कोर्ट में चलेगा, ED का बड़ा एक्शन
'न्यूज बनाने और मॉनिटाइज करने के तरीकों का मौलिक रूप बदल रहा AI', डिजिटल न्यूज के फ्यूचर पर बोलीं DNPA चीफ
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे