एक्सप्लोरर

मौसम विभाग का आज दिल्ली में बारिश का अनुमान, देश के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले दो घंटों में कुरुक्षेत्र, कैथल, गंगोह, यमुनानगर और सहारनपुर में भी हल्की से माध्यम बारिश की संभावना है.

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज हल्की बारिश हो सकती है. देश के कई पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ पैदा हो रहा है जिसका असर दिल्ली में भी पड़ सकता है और इसके चलते यहां 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और बारिश के आसार बन सकते हैं. मौसम विभाग ने साथ ही बताया है कि, अगले कुछ दिनों में राजधानी का अधिकतम तापमान भी 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो की सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार तक इस अधिकतम तापमान के 34 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. साथ ही इस दौरान राजधानी का न्यूनतम तापमान भी 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

देश के कई हिस्सों में बारिश-तूफान का अलर्ट  

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमालयी क्षेत्रों में भी देखा जा सकता है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आज भारी बर्फबारी और बारिश के आसार जताए गए हैं. इसके साथ ही भारत के उत्‍तरी राज्‍यों और उत्‍तर पूर्वी राज्‍यों में भी बारिश की संभावना है. जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, पंजाब और उत्‍तरी हरियाणा में ओले गिरने के साथ ही तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है. यही स्थिति हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के भी कई इलाकों में रहेगी. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में भी अगले चार से पांच दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है.

मार्च से मई तक सामान्य से अधिक रह सकता है तापमान 

मौसम विभाग ने कहा, ‘‘मार्च से मई तक उत्तर, पश्चिमोत्तर और पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर उपसंभागों तथा मध्य भारत के पूर्वी एवं पश्चिमी भागों के कुछ उपसंभागों एवं उत्तरी प्रायद्वीप के कुछ तटीय उपसंभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है.” साथ ही छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, तटीय महाराष्ट्र, गोवा एवं तटीय आंध्र प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें 

कोलकाता पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती, आज दोपहर 12 बजे ब्रिगेड मैदान में बीजेपी में होंगे शामिल

इसी महीने भारत की यात्रा पर आएंगे अमेरिका के रक्षा मंत्री, रक्षा साझेदारी को लेकर राजनाथ सिंह से करेंगे मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget