एक्सप्लोरर

बिहार जाने वाली 3 श्रमिक ट्रेन का किराया दे रही है दिल्ली सरकार: गोपाल राय

दिल्ली सरकार के मुताबिक अभी तक जो दो ट्रेन बिहार गई है उनका खर्चा दिल्ली सरकार ने उठाया है, और आज जो तीन ट्रेन बिहार जा रही हैं उनका खर्चा भी दिल्ली सरकार उठा रही है.

नई दिल्ली: दिल्ली से बिहार जाने वाले मजदूरों के टिकट किराए को लेकर दिल्ली सरकार और बिहार सरकार के बीच राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच दिल्ली सरकार की ओर से दावा किया गया है कि बुधवार को दिल्ली से बिहार के लिए निकली तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेन में जाने वाले मजदूरों का किराया दिल्ली सरकार दे रही है. बुधवार को बिहार के अलग अलग इलाकों के लिए आज 3 श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना हुईं हैं. ये ट्रेन भागलपुर, दरभंगा और बरौनी जाएंगी.

दिल्ली सरकार के मुताबिक अभी तक जो दो ट्रेन बिहार गई है उनका खर्चा दिल्ली सरकार ने उठाया है, और आज जो तीन ट्रेन बिहार जा रही हैं उनका खर्चा भी दिल्ली सरकार उठा रही है. दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने जानकारी देते हुए कहा, "आज बिहार जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की कोरोना स्क्रीनिंग की गई. सभी के खाने का प्रबंध और टिकट का खर्च दिल्ली सरकार की ओर से किया गया है."

दिल्ली सरकार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक बिहार सरकार ने ट्रेन के खर्च पर अभी किसी तरह का कोई औपचारिक जवाब नहीं दिया है. बिहार के लिए और संख्या में श्रमिक स्पेशल ट्रेन भेजने की तैयारी दिल्ली सरकार कर रही है. दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि अगर बिहार सरकार पैसा नहीं देगी तो पहले की तरह ही आगे भी दिल्ली सरकार दिल्ली में फंसे बिहार के लोगों को बिहार पहुंचाने के लिए खर्चा उठाएगी.

गौरतलब है कि इससे पहले बिहार जाने वाली ट्रेन में यात्री किराये को लेकर पिछले हफ्ते आम आदमी पार्टी ने दावा किया था कि मजदूरों के किराए का भुगतान पार्टी ने किया था लेकिन बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी ने इस दावे को सिरे से नकार दिया था. जिसके बाद से दोनों ही सरकारों के बीच श्रेय लेने की होड़ लग गई थी.

यहां पढ़ें

पश्चिम बंगाल: CM ममता बनर्जी ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोलीं- हम श्रम कानून नहीं बदलेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget