एक्सप्लोरर

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो कर दी मां की हत्या, पेचकस से गोद कर मार डाला

देश की राजधानी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी ही मां की हत्या कर दी है. वह शराब के नशे का शिकार था

नई दिल्ली: देश की राजधानी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी ही मां की हत्या कर दी है. वह शराब के नशे का शिकार था. उसे जब शराब खरीदने के पैसे नहीं मिले तो वह आपे से बाहर आ गया और पेचकस से ही मां पर हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के अनुसार घटना दिल्ली के खजूरी खास इलाके की है. शराब के नशे में उसने यह जघन्य अपराध कर डाला. देर रात जब मां घर पर अकेले थी वह अचानक से घर पहुंचा. उसने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की और झगड़ा करने लगा. मां ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया.

इसके बाद तो जैसे उसके सिर पर खून सवार हो गया. उसने घर में ही रखे पेचकस को उठा लिया और मां की तरफ दौड़ा. उसने एक बाद एक वार मां के पेट में कर डाला. इससे उसकी मौत हो गई. मृतक महिला का पहचान राम लल्ली के तौर पर हुई है. उसकी उम्र करीब 64 साल थी.

आरोपी बेटे का नाम सुशील पांडे बताया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है. मौका ए वारदात से पुलिस ने पेचकस भी बरामद कर लिया है. इलाके के लोग इस घटना के बाद से काफी दुखी हैं. साथ ही उनका कहना है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब मां-बेटे के रिश्ते को तार-तार कर दिया गया है. ऐसा ही एक मामला मदनगीर इलाके में जुलाई, 2020 में हुआ था. यहां एक 45 वर्ष की महिला को उसी के बेटे ने चाकुओं से वार कर हत्या कर दी थी. हत्या करने के बाद 22 साल का युवक उस समय मां के शव के पास ही खड़ा था.

यह भी पढ़ें: 

22 साल के टिकटॉक स्टार की घर में मिली लाश, पंखे से लटका था समीर

कांग्रेस लीडर की हत्या करने वाले तीन दिल्ली से गिरफ्तार, कनाडा में रची गई थी साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
श्री विष्णु और महिमा नांबियार ‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
श्री विष्णु और महिमा नांबियार ‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget