एक्सप्लोरर

कांग्रेस लीडर की हत्या करने वाले तीन दिल्ली से गिरफ्तार, कनाडा में रची गई थी साजिश

पंजाब के फरीदकोट में कांग्रेस नेता की हत्या की गुत्थी अब सुलझ गई है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन लोगों को एनसीआर इलाके से गिरफ्तार किया है. गुरलाल सिंह की हत्या 18 फरवरी को फरीदकोट में ही गोली मार कर की गई थी

नई दिल्ली: पंजाब के फरीदकोट में कांग्रेस नेता की हत्या की गुत्थी अब सुलझ गई है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस सिलसिले में तीन लोगों को एनसीआर इलाके से गिरफ्तार किया है. गुरलाल सिंह की हत्या 18 फरवरी को फरीदकोट में ही गोली मार कर की गई थी. गिरफ्तार आरोपियों के नाम गुरविंदर पाल, सुखविंदर सिंह और सौरभ वर्मा है. तीनों फरीदकोट के ही रहने वाले हैं.

तीनों की गिरफ्तारी की सूचना दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस को दे दी है. पुलिस का कहना है कि कनाडा में रहने वाले अपराधी गोल्डी बरार ने हत्या की साजिश रची थी. जो एक अन्य हिस्ट्रीशीटर लारेंस विश्नोई का साथी है. लारेंस अभी अजमेर जेल में बंद है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में दो अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गई है. साथ ही उनकी तलाश चल रही है.

पुलिस के अनुसार स्पेशल सेल को यह सूचना मिली की पंजाब के यूथ कांग्रेस के नेता की हत्या में लिप्त तीन लोग दिल्ली के सराय काले खां में मौजूद हैं. थोड़ी देर बाद वे उत्तर प्रदेश की तरफ चले गए. जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दावा किया है कि तीनों ने बयान दिया है कि कनाडा में बैठे बरार ने इस हत्या की प्लानिंग की थी.

पुलिस का कहना है कि इस ताजा हत्या के तार अक्टूबर, 2020 में हुई एक गैंगवार से जुड़े हैं. उस समय पंजाब यूनिवर्सिटी के एक नेता की हत्या कर दी गई थी. वह कनाडा में स्थित अपराधी बरार का रिश्तेदार था. पुलिस का दावा है कि गैंगवार के चलते ही यह हत्या हुई है. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर युवा कांग्रेस नेता ने लिखा था कि वह किसान आंदोलन में शिरकत करने के लिए दिल्ली की तरफ जा रहा है.

इसी के बाद से हत्यारों ने नेता पीछा किया. उनकी टीम में दो शार्पशूटर भी शामिल थे. हत्यारों ने कम से कम 12 गोलियां बरसाईं थीं. पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य लोगों की की तलाश चल रही है. कई लोगों के नाम अबतक सामने आ चुके हैं. यह खतरनाक संकेत हैं कि भारत में हुई हत्या की पूरी प्लानिंग कनाडा में रची गई थी.

यह भी पढ़ें: 

22 साल के टिकटॉक स्टार की घर में मिली लाश, पंखे से लटका था समीर

ट्यूशन पढ़ने गई चार साल की बच्ची संग दुष्कर्म, बाइक सवारों ने किया था अपहरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget