एक्सप्लोरर

प्रपोज़ल ठुकराने पर दलित महिला को सरेआम जलाया जिंदा, अस्पताल में तोड़ा दम

दोनों साथ में काम करते थे, लड़के ने उसे प्रपोज़ किया था जिसे ठुकराने पर उसने लड़की पर केरोसीन छिड़क कर आग लगा दी.

हैदराबाद: सिकंदराबाद में उस 25 वर्षीय दलित महिला की मौत हो गई है जिसे एक व्यक्ति ने सरेआम आग लगा दी थी. महिला को आग लगाने वाला व्यक्ति उसके साथ ही काम करता था और उसके लव प्रपोजल को महिला ने अस्वीकार कर दिया था, जिसकी वजह से उसने ऐसा किया.

पुलिस उपायुक्त (उत्तरी क्षेत्र) बी सुमती ने बताया कि महिला कार्यालय से लौट रही थी. इसी दौरान लालगुडा इलाके में 28 वर्षीय साई कार्तिक ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी.

सुमती ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी ने बताया कि महिला का सिकंदराबाद के गांधी अस्पताल में उपचार चल रहा था लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.

उन्होंने बताया कि महिला अनुसूचित जाति से थी. वह एल्यूमीनियम विनिर्माण इकाई में बतौर अकाउंटेंट काम करती थी. आरोपी ने भी वहां एक साल काम किया. हालांकि प्रबंधन ने उसके व्यवहार को सही नहीं पाया और उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया.

उपायुक्त ने बताया," कार्तिक केवल सातवीं कक्षा तक पढ़ा था. वह और महिला एक-दूसरे को जानते थे. जब आरोपी ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया तो उसने इनकार कर दिया."

अधिकारी ने कहा,"कल रात जब महिला कार्यालय से वापस लौट रही थी तो उसने मोटरसाइकिल से उसका पीछा किया और शादी का प्रस्ताव अस्वीकार करने को लेकर दोनों के बीच बहस हो गयी. बहस के दौरान उसने महिला पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी."

पास से गुजर रहे कुछ लोग महिला की चीख सुनकर उसकी मदद के लिए पहुंचे और आग बुझाई. महिला 64 प्रतिशत तक जल गई थी. उसे सिकंदराबाद के गांधी अस्पताल ले जाया गया. आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. उपायुक्त ने कहा कि वे मामले की जांच के लिए पीड़ित के फोन से मिले संदेश और कॉल रिकार्ड का विश्लेषण कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता

MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल

सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना

वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप

Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget