एक्सप्लोरर

रेलवे पटरी पर सेल्फी ले रही युवती की मौत, दोस्त भी गंभीर रूप से घायल

रेल की पटरी पर अपने दोस्त के साथ सेल्फी लेने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से 24 वर्षीया महिला की मौत हो गई. महिला के पुरुष मित्र को गंभीर चोटें आई हैं.

बैंकॉक: थाईलैंड में रेल की पटरी पर अपने दोस्त के साथ सेल्फी लेने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से 24 वर्षीया महिला की मौत हो गई. सैमसेन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को हुई इस घटना में महिला के पैर कट गए थे और बाद में महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. महिला के पुरुष मित्र को गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस ने बताया कि मृतका के दोस्त का कहना है कि वे शराब पी रहे थे और इस बीच उन्होंने ट्रेन के साथ सेल्फी खींचने का फैसला किया लेकिन उन्हें दूसरे ट्रैक पर आती ट्रेन दिखाई नहीं दी. ये सेल्फी के चक्कर में जान गंवाने का कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भारत में भी ऐसे कई मामले सामने आ चुका हैं. सेल्फी की सनक में डूबी नाव, 11 में से 2 की मौत selfie2 जुलाई 2017 में महाराष्ट्र के नागपुर वेना डैम में नाव पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई है. नाव में सवाल लड़के सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे, जिसकी वजह से नाव का बैलेंस बिगड़ गया और वह पलट गई. ये लड़के पिकनिक मनाने आए थे. सभी दोस्त सेल्फी लेने के लिए नाव के एक कोने में जमा हो गए, जिससे सारा भार एक तरफ हो गया और नाव नदी में पलट गई. दोस्त सेल्फी लेने में मशगूल, तालाब में डूब गया विश्वास रेलवे पटरी पर सेल्फी ले रही युवती की मौत, दोस्त भी गंभीर रूप से घायल कर्नाटक के रामनगर जिले में एक मंदिर के तालाब में एक 17 वर्षीय एनसीसी कैडेट डूब गया जब उनके दोस्त एक सामूहिक सेल्फी खींचने में मशगूल थे, जिसमें डूबते हुए उसकी तस्वीर कैद हो गई. जी विश्वास 25 एनसीसी कैडेटों के एक समूह का हिस्सा था जो रावागोंडलु बेट्टा की ट्रैकिंग पर गया हुआ था. गुनदानजनेया मंदिर के तालाब की सीढ़ियों में ली गई तस्वीरों में दिखता है कि विश्वास फिसल गया और पानी में गिर गया. जब वह पानी में डूब रहा था उस वक्त उसके साथियों ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया, हालांकि वह पल उनके द्वारा ली गई सेल्फी में कैद हो गई. सेल्फी पड़ी जान पर भारी, झरने में गिरने से युवती की मौत selfie1 मध्यप्रदेश के महू में पातालपानी पिकनिक स्थल पर युवती परिवार के साथ पिकनिक मनाने पहुंची थी. वो झरने के पास खड़े होकर सेल्फी ले रही थी. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से युवती झरने में जा गिरी और उसकी मौत हो गई. मृतक लड़की का परिवार इंदौर का रहने वाला है. इंदौर से पातालपानी की दूरी सिर्फ 35 किलोमीटर है. ट्रेन के साथ ले रहा था सेल्फी, हुई भयानक दुर्घटना selfie हैदराबाद में चलती ट्रेन के सामने सेल्फी वीडियो बनाने की कोशिश करने वाला एक लड़का अब अस्पताल में है. वीडियो बनाने के दौरान रेलगाड़ी ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक को सिर में गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस ने बताया कि हैदराबाद के बाहरी इलाके में स्थित भगत नगर रेलवे स्टेशन के नजदीक शिवा नामक एक युवक पीछे से तेज रफ्तार से गुजर रही ट्रेन के साथ सेल्फी वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था, उसी समय वह उसकी चपेट में आया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: राहुल बोले- हर 7 में से 1 वोटर मिटा EC ने कबूला, 2024 का चुनाव था अवैध
Live: राहुल बोले- हर 7 में से 1 वोटर मिटा EC ने कबूला, 2024 का चुनाव था अवैध
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget