एक्सप्लोरर

West Bengal Crime: उधार के पैसे नहीं लौटाए तो पड़ोसी ने पीट-पीटकर किया अधमरा, अस्पताल में हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

Malda Murder: मृतक बनमाली प्रमाणिक के भाई अजय प्रमाणिक ने बताया कि मेरा भाई अपने दोस्तों के साथ गंगाप्रसाद कॉलोनी में बैठा था, तभी प्रफुल्ल रॉय आया और उसे पीटना शुरू कर दिया.

Malda Murder: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से हत्या का मामला सामने आया है. यहां के बामंगोला थाने के गंगाप्रसाद कॉलोनी इलाके में उधार लिए 500 रुपये वापस न करने पर रविवार की शाम को एक 40 साल के शख्स की उसके पड़ोसी ने हत्या कर दी. बामंगोला पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान प्रफुल्ल रॉय के रूप में की गई है और उसे गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की शिनाख्त बनमाली प्रमाणिक के रूप में की गई है.

समय से पैसे ना देने पर हुई थी अनबन

दरअसल, बनमाली प्रमाणिक ने कथित तौर पर अपने पड़ोसी प्रफुल्ल रॉय से 500 रुपये उधार लिए थे. प्रमाणिक ने तय समय के भीतर प्रफुल्ल के पैसे वापस नहीं किए, जिसके चलते दोनों के बीच अनबन हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों में अक्सर झगड़े भी होते रहते थे. रविवार की शाम को प्रफुल्ल अपने पैसे मांगने के लिए प्रमाणिक के घर पहुंचा तो वो वहां नहीं मिला.

प्रफुल्ल ने प्रमाणिक की तलाश की और उसे खोजते-खोजते एक स्थानीय चाय की दुकान पर पाया. इस पर प्रफुल्ल ने कैश में अपना उधार मांगा और रुपये नहीं मिलने पर उसने प्रमाणिक को बांस के डंडे से पीटना शुरू कर दिया. मृतक के भाई अजय प्रमाणिक ने बताया कि मेरा भाई अपने दोस्तों के साथ गंगाप्रसाद कॉलोनी में बैठा था, तभी प्रफुल्ल आया और उसे पीटना शुरू कर दिया.

प्रमाणिक को हुई थी खून की उल्टी 

प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी दावा किया कि प्रमाणिक के सिर पर चोट लगी और वह गिर गया. हालांकि, कुछ देर में उसे होश आ गया और वह घर चला गया. उसके भाई अजय प्रामाणिक के मुताबिक अगले दिन बनमाली को खून की उल्टी होने लगी, जिसके बाद उसे स्थानीय मुदिपुकुर अस्पताल ले जाया गया. वहा से उसे मालदा रेफर कर दिया गया. यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें- Bihar Serial Kisser: बिहार का 'सीरियल किसर' हुआ गिरफ्तार, रात में चोरियां भी करता था पूरा गिरोह- आरोपी ने खोले राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget