एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: देवी काली को खुश करने के लिए शख्स ने मंदिर में दी मां की बलि

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पुरोलिया जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक बेटे ने अंधविश्वास के चक्कर में अपनी मां की हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक नारायण महतो नाम के शख्स पर आरोप है कि उसने देवी काली को खुश करने के लिए अपनी मां की बलि दे दी. शख्स ने चाकू से देवी काली के मंदिर में अपनी मां का गला रेत दिया.

इस घटना को अंजाम देने के बाद नारायण अपने बड़े भाई के घर गया. वहां जाकर उसने कहा कि उसकी मां ने खुद ही देवी काली की मुर्ति के सामने अपना गला काट लिया. इस बात को सुनकर नारायण का बड़ा भाई जब घर पहुंचा तो उसने पास के ही एक पूल में खून से लथपथ कटा हुआ सिर पाया.

यह देख नारायण के भाई ने तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने शुक्रवार की रात को आरोपी नारायण को अपनी कस्टडी में ले लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी नारायण ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसने देवी को खुश करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया. अपना जुर्म कबूल करते हुए नारायण ने पुलिस को बताया कि उसके सपने में देवी काली ने कहा था कि अगर तुम अपने परिवार का भला चाहते हो तो तुम्हें अपने मां की कुर्बानी देनी होगी. फिलहाल नारायण 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में है.

इस घटना के बाद पड़ोसियों का कहना है कि नारायण खुद को तांत्रिक कहता था और उसने अपने घर में देवी काली की मुर्ति भी स्थापित की हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget