एक्सप्लोरर

यूपी: मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात अपराधी, कई संगीन मामलों में था वांछित

पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को मार गिराया. कुख्यात शूटर गिरधारी पर कई मामले दर्ज थे. लखनऊ के पॉश एरिया विभूतिखंड में हुई पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की हत्या के मामले में भी वह वांछित था

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को मार गिराया. कुख्यात शूटर गिरधारी पर कई मामले दर्ज थे. लखनऊ के पॉश एरिया विभूतिखंड में हुई पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की हत्या के मामले में भी वह वांछित था. बताया जा रहा है कि निशानदेही के लिए उसे बाहर ले जाया गया था वहीं पर भागने की कोशिश के दौरान मुठभेड़ हो गई.

पुलिस का कहना है कि गिरधारी को हत्या में प्रयुक्त हथियार की निशानदेही के लिए खरगापुर में ले जाया गया था. इसी दौरान उसने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीना और वहां से भागने का प्रय़ास करने लगा. क्रॉस फायरिंग के दौरान वह मार गिराया गया. गौरतलब है कि इसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था और इसके बाद यूपी पुलिस को सौंपा गया था.

दिल्ली पुलिस की एसटीएफ ने रोहिणी इलाके से शूटर गिरधारी को गिरफ्तार किया था. इसके बाद लखनऊ पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया था. पुलिस उसे सहारा अस्पताल के पास स्थित खरगापुर लेकर आई थी. बताया जा रहा है कि विभूतिखंड हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार की तलाश के लिए उसे ले जाया गया था.

गाड़ी से उतरने के दौरान उसने एक इंस्पेक्टर पर हमला कर दिया. साथ ही उनकी पिस्टल लेकर भागने की कोशिश की. साथ खड़े एसआई ने उसका पीछा किया लेकिन वह गोली चलाने लगा. फिर इसकी सूचना कंट्रोल रूम को मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची. उसे चारों तरफ से घेर लिया गया.

वह गोली चलाता रहा और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया. पुलिस की टीम उसे लेकर अस्पताल पहुंची जहां उसे मृत घोषित किया गया. गौरतलब है कि गिरधारी काफी कुख्यात रहा है. उसने मुन्ना बजरंगी के करीबी नितेश सिंह की भी हत्या की थी.

यह भी पढ़ें: 

भींड में डकैती का 'म्यूजियम', फिरौती वाली चिट्ठी से लेकर फूलन देवी की बंदूक तक

रिंकू शर्मा हत्याकांड: क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, जल्द मामले की छानबीन करने का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget