एक्सप्लोरर

यूपी : 5वीं शादी खातिर पैसे मांगे, नहीं देने पर कर दी पिता की हत्या

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र में एक युवक ने पांचवीं शादी के लिए पैसे न देने पर अपने पिता की हत्या कर दी और फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक मृगेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल शुरू कर दी.

 सोमवार शाम अपने छोटे बेटे अशोक से विवाद हुआ था

पुलिस के मुताबिक, संदना इलाके के देवरी खुर्द गांव निवासी इंदल का सोमवार शाम अपने छोटे बेटे अशोक से विवाद हुआ था. अशोक चार शादियां कर चुका था, लेकिन शराब की लत के चलते कोई शादी सफल नहीं हुई. अब वह पांचवीं शादी करना चाह रहा था.

पिता से पैसे मांगे, लेकिन पिता ने इनकार कर दिया

जिसके लिए उसने सोमवार की शाम पिता से पैसे मांगे, लेकिन पिता ने इनकार कर दिया. जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ. मामले की सूचना पुलिस को फोन पर दी गई. जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, अशोक घर से भाग निकला था. उस समय मामला शांत हो गया.

 शराब के नशे में घर लौटा और पिता से फिर झगड़ने लगा

लेकिन, तीन जुलाई की देर रात अशोक शराब के नशे में घर लौटा और पिता से फिर झगड़ने लगा. विरोध करने पर उसने भाई रमेश और उसकी पत्नी रेशमी की पिटाई कर दी. फिर घर में रखी लोहे की रॉड से पिता के सीने और गले पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी.

मृगेंद्र सिंह ने घटना के बारे में परिजनों से पूछताछ की

मौके पर पहुंचे एसपी मृगेंद्र सिंह ने घटना के बारे में परिजनों से पूछताछ की. उन्होंने थानाध्यक्ष को जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. इस घटना के बाद लोग काफी घबराए हुए हैं. लोगों का कहना है कि उन्हें इस तरह की घटना की उम्मीद नहीं थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget