एक्सप्लोरर

यूपी : बिहार के मंत्री के पीए ने फर्जी FB अकाउंट से फैलाया प्यार का जाल, ठगे लाखों

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में कांग्रेस की एक नेत्री को प्रेम के जाल में फंसाकर लाखों रुपए के ठगी का मामला सामने आया है. आरोप है कि फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर वसीम नाम के एक आरोपी शख्स ने कांग्रेस नेत्री से पहले दोस्ती की और फिर प्यार का झूठा नाटक किया. बताया जा रहा है कि उसने निकाह भी कर लिया और हद तो तब हो गई जब उत्तर प्रदेश सरकार में पद और चुनाव में टिकट दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ऐंठने के बाद फरार हो गया.

महिला ने उसे किसी तरह पुलिस के चंगुल में फंसा दिया

बाद में महिला ने उसे किसी तरह पुलिस के चंगुल में फंसा दिया. आरोपी युवक वसीम बिहार के खेल राज्य मंत्री का पीए है और मंत्री की सोशल मीडिया का कार्य देखता है. मामला मेरठ के थाना लाल कुर्ती क्षेत्र का है. जहां प्यार, शोहरत और राजनीति में एक अच्छा मुकाम पाने की चाह में महिला झांसे में आ गयी. इस महिला की माने तो करीब 6 महीने पहले राज्यसभा सांसद परवेज हाशमी की पत्नी शैला हाशमी के नाम से फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आया. जिसे उसने एक्सेप्ट कर लिया.

यह भी पढ़ें : यूपी : शौच करने गई किसान की नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो हुआ वायरल

'अपने बेटे' के लिए कांग्रेस नेत्री की बहन का रिश्ता मांगा

बाद में फर्जी अकाउंट से यूजर ने 'अपने बेटे' के लिए कांग्रेस नेत्री की बहन का रिश्ता मांगा. लेकिन, जब भेद खुला तो फेसबुक यूज़र वसीम नाम का शख्स सामने आया. फेसबुक के माध्यम से ही उसके लिए भी अपने किसी रिश्तेदार को शादी करने के लिए राजी कर लिया. दोनों की मुलाकात हुई और साजिश के तहत कांग्रेस नेत्री को प्यार के जाल में फंसा लिया गया. रुबीना की माने तो परिवार के सामने निकाह हुआ.

पद दिलाने के नाम पर खातों में पैसे भी डलवाए गए

फिर उसने उत्तर प्रदेश सरकार में अच्छा पद दिलाने के नाम पर खातों में पैसे भी डलवाए गए. लेकिन, जब पद नहीं मिला तो कांग्रेस नेत्री को इस पूरे मामले पर शक हुआ. उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने रुबीना से दूरी बनानी शुरू कर दी. इस पर पीड़ित महिला ने थाना लालकुर्ती में मुकदमा दर्ज करा दिया. पैसे लेने के नाम पर युवक मेरठ आया तो महिला ने उसकी गिरफ्तारी भी करा दी. महिला के अलावा भी आरोपी ने एक और लड़की को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा है.

यह भी पढ़ें : फिल्म से आया गुनाह का आईडिया, नाबालिग ने रच दी अपहरण की साजिश

महिला के आरोपों के आधार पर जांच कर कार्रवाई कर रही है

वहीं इस मामले में पुलिस ने लालकुर्ती थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया है और महिला के आरोपों के आधार पर जांच कर कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक वसीम है जो कि बिहार के खेल राज्य मंत्री का पीए है. वह मंत्री की सोशल मीडिया का कार्य देखता है उसी ने महिला के साथ धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget