एक्सप्लोरर

दिल्ली: फोन पर बैंकिंग से जुड़ी जानकारी मांग ATM से निकाले 84 हजार रुपए

दिल्ली: एक तरफ देश को कैशलेस बनाने की मुहिम चल रही है तो वहीं लोगों के साथ डिजिटल फ्रॉड के मामले सामने आ रहे हैं. दिल्ली में दो परिवारों के साथ धोखाधड़ी कर उनके एटीएम की सारी जानकारी ले ली गई और बैंक से 84 हजार रुपए भी निकाल लिए गए.

स्वरूप नगर में 24 हजार रुपए निकाले गए

दिल्ली के स्वरूप नगर में रहने वाली एक महिला के बैंक अकाउंट से 24 हजार रुपए निकल गए. उसके मुताबिक, पिछले हफ्ते उसके मोबाइल पर किसी ने कॉल किया जो उसके छोटे भाई ने उठाया. फोन करने वाले शख्स ने उसके एटीएम कार्ड से जुड़ी कई जानकारियां मांगी.

बच्चे ने गलती से OTP भी बताया

महिला के मुताबिक, भाई ने गलती से ये जानकारियां दे दी थीं. पैसा निकलने के बाद उन्होने बैंक में शिकायत की जहां उन्हें पुलिस के पास भेज दिया गया. परिवार का आरोप है कि पुलिस ने अब तक एफआईआऱ नहीं दर्ज की है. इनका कहना है इस घटना के बाद से उनके मन में डर बैठ गया है.

अशोक विहार में रहने वाली लक्ष्मी से धोखाधड़ी

दिल्ली के अशोक विहार में रहने वाली लक्ष्मी पिछले कुछ दिनों से बैंकों के चक्कर लगा रही हैं क्योंकि किसी ने उनका पूरा एकाउंट ही खाली कर दिया है. घरों में काम करने वाली लक्ष्मी ने करीब 60 हजार रुपए इकट्ठे किए थे. बैंक से उन्हें जो एटीएम कार्ड मिला था वो उन्होने अब तक इस्तेमाल नहीं किया था इसलिए उन्हें ज्यादा जानकारी भी नहीं थी. इसी बात का फायदा उठाकर किसी ने उन्हें चूना लगा दिया.

लक्ष्मी के खाते से निकाले 60 हजार रुपए

महिला ने ये बात अपने पड़ोस में रहने वाले एक शख्स को बताई तो उसने तुरंत उसे बैंक जाने को कहां. वहां जाकर उसे पता चला कि उसके एकाउंट में मौजूद 60 हजार रुपए से किसी ने खरीदारी कर ली है. अब लक्ष्मी पुलिस से मदद मांग रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget