एक्सप्लोरर

नोटबंदी का नया गुनाह : मुंबई में चाय वाले ने, नागपुर में 'जाली' IT वालों ने लगाया चूना

मुंबई : नोटबंदी के बाद अलग-अलग तरह के अपराध सामने आ रहे हैं. पुराने नोटों से परेशान हो रहे लोगों को शिकार बनाने की कई घटनाएं सामने आई हैं. इसमें ठगों ने अलग-अलग लोगों को लाखों का चूना लगा दिया है. पुलिस भी इन मामलों को देख कर स्तब्ध है. क्योंकि, मामला हजारों का नहीं बल्कि लाखों का है. चाय वाले ने बिजनेस मैन को 50 लाख का चूना लगाया मुंबई में तो कथित तौर पर एक चाय वाले ने बिजनेस मैन को 50 लाख का चूना लगा दिया. शिकायतकर्ता मृत्युंजय सरोज ठाकुर ने अनुसार उनके पास 500 और 1000 के कुल 50 लाख के नोट थे. उनसे चाय विक्रेता जय नारायण व्यास ने कहा कि वो इन पैसों को बदलवा देगा. लेकिन, ऐन मौके पर पैसे लेकर उसके जानकार गायब हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. फिल्म एक्टर की 'ब्लैकमनी' से पुलिस 'परेशान', एक्टर ने बताया 'पसीने की कमाई' नागपुर में नोटबंदी का नया गुनाह सामने आया है इस बीच महाराष्ट्र के नागपुर में नोटबंदी का नया गुनाह सामने आया है. वहां कालेधन को सफेद करने के गोरखधंधे में शामिल एक बिजनेसमैन को लाखों का चूना लग गया है. नागपुर में लोहे का बिजनेस करने वाले अनुज अग्रवाल नोटबंदी के बाद 6 फीसदी कमीशन पर पुराने नोटों की अदला-बदली के धंधे में लगे थे. 45 लाख रुपए के नए नोटों की डिलीवरी देने गए थे गुरुवार की शाम वो करीब 45 लाख रुपए के नए नोटों की डिलीवरी देने गए थे. उसी दौरान नकली इनकम टैक्स अफसरों की टोली ने उन्हें अपना शिकार बना डाला. उनसे 45 लाख रुपए लेकर वे नौ दो ग्यारह हो गए. पुलिस के मुताबिक नकली इनकम टैक्स अफसरों ने गिरफ्तारी की धमकी देकर अनुज अग्रवाल से 45 लाख रुपए छीने थे. सूरत में कालेधन का नया ठिकाना, नाली से निकले 500 के पुराने नोट अगले दिन इनकम टैक्स ऑफिस पहुंच जाने को कहा साथ ही, ठगों की वो बदमाश कंपनी ने धमकी दी थी कि 45 लाख का हिसाब देने के लिए अगले दिन इनकम टैक्स ऑफिस पहुंच जाएं. लाखों की ठगी का अहसास होते ही बिजनेसमैन ने पुलिस में शिकायत कर दी. अब नकली इनकम टैक्स अफसरों की टीम को नागपुर पुलिस तलाश कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
Embed widget