एक्सप्लोरर

Serial Killer: किसी ने जलाया जिंदा तो कोई हत्या करके करता था टुकड़े टुकड़े...ये हैं दुनिया के सात सबसे खूंखार सीरियल किलर

Serial Killers: टॉप 7 ऐसे सीरियल किलर जो अपने कारनामों से जाने जाते हैं. इन लोगों ने बेहद खौफनाक तरीके से हत्या को अंजाम दिया है. इनमें से कुछ मर चुके हैं तो कुछ अब भी लापता हैं.

Top Serial Killers: एक सीरियल किलर वह होता है जो अलग-अलग समय पर होने वाली अलग-अलग घटनाओं में कम से कम तीन लोगों की हत्या करता है. जबकि "सीरियल मर्डर" को किसी भी कानूनी कोड (IPC) द्वारा औपचारिक रूप नहीं दिया जाता है. हम आपको दुनिया टॉप 7 ऐसे सीरियल किलर के बारे में बताएंगे जो बेहद ही खतरनाक हैं. 

जैक द रिपर

दुनिया उसे "जैक द रिपर" कहती है, लेकिन हम वास्तव में नहीं जानते कि एक पुराने और सबसे कुख्यात हत्याकांड के पीछे कौन था. यह हत्यारा 1888 में लंदन के व्हीट चैपल जिले में दिखाई दिया था. उसने एक ही दिन में पांच महिलाओं की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद उन सभी महिलाओं के शवों को क्षत-विक्षत कर दिया था. उस कुख्यात हत्याकांड में पुलिस ने अनुमान लगाया कि हत्यारा एक सर्जन या कसाई के काम में कुशल रहा होगा. आपराधिक कृत्यों को रेखांकित करते हुए जैक द रिपर ने पुलिस को एक पत्र भेजा था. उस पत्र ने समुदाय और पुलिस का मज़ाक उड़ाया था. इस मामले में कई संदिग्धों को पकड़ा गया लेकिन हत्यारे की असल पहचान कभी नहीं हो पाई. 


Serial Killer: किसी ने जलाया जिंदा तो कोई हत्या करके करता था टुकड़े टुकड़े...ये हैं दुनिया के सात सबसे खूंखार सीरियल किलर

जेफ़री डामर

अमेरिकी राज्य विस्कॉन्सिन के मिलवौकी शहर के रहने वाले जेफरी डामर के लिए 'कसाई' और 'राक्षस' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है. हत्याओं की वजह से डामर को 'मिलवौकी का आदमखोर' कहा जाता था जो सिर्फ लोगों को मारता नहीं था बल्कि उनका मांस भी खा जाता था. जेफरी डेहमर ने 1978 में सिर्फ 18 साल की उम्र में हत्या करना शुरू कर दिया था. जेफ्री डामर ने 1978 से 1991 तक 17 लड़कों की दरिंदगी से हत्या की थी. इतना ही नहीं इनमें से कुछ को मारने के बाद उसने उन लड़को का मांस भी खाया था. 1992 में जेफ़री डामर को 32 साल की उम्र में सजा सुनाई गई और 28 नवंबर 1994 को उसकी जेल में ही मौत हो गई.  

Serial Killer: किसी ने जलाया जिंदा तो कोई हत्या करके करता था टुकड़े टुकड़े...ये हैं दुनिया के सात सबसे खूंखार सीरियल किलर

हेरोल्ड शिपमैन

यूं तो डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है, पर आज हम आपको एक ऐसे (Doctor) के बारे में बता रहे हैं जो इंसानों की जान बचाता नहीं था बल्कि इंसानों की हत्या करता था. हम बात कर रहे हैं हेरोल्ड शिपमैन कि जिसका जन्म 14 जनवरी, 1946 में इंग्लैंड के नॉटिंघम में हुआ था. साल 1970 में उसने बतौर डॉक्टर प्रैक्टिस शुरू की थी. आंकड़ों के मुताबिक 1998 तक उसने करीब 250 लोगों का कत्ल किया था. आपको जानकर यह हैरानी होगी कि वह हत्या करने के बाद उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल होता था. मरने वालों में अधिकतर महिलाएं शामिल थीं. 13 जनवरी, 2004 को हारोल्ड ने जेल के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी.  


Serial Killer: किसी ने जलाया जिंदा तो कोई हत्या करके करता था टुकड़े टुकड़े...ये हैं दुनिया के सात सबसे खूंखार सीरियल किलर

जॉन वेन गेसी

जॉन वेन गेसी का जन्म शिकागो, इलिनोइस में हुआ था. गेसी 1978 में संदेह के दायरे में आए जब एक 15 साल का लड़का गायब हो गया, जिसे आखिरी बार उसके साथ देखा गया था. यह एकमात्र समय नहीं था जब लापता लड़कों के परिवारों ने गेसी पर उंगली उठाई थी. लेकिन यह पहली बार था जब अधिकारियों ने उन्हें गंभीरता से लिया था. इसके तुरंत बाद, एक तलाशी वॉरंट लेकर पुलिस गेसी के घर तक पहुंची. पुलिस ने जब तलाशी शुरू की तब उनके घर के नीचे चार फुट की क्रॉल जगह में दफन लगभग 30 शवों की गंध आ रही थी. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया. अदालत ने वेन गेसी को बलात्कार और यातना के अतिरिक्त मामलों के साथ हत्या के 33 मामलों में दोषी ठहराया, और 1994 में घातक इंजेक्शन देकर उसे मौत की सजा दी गई. 


Serial Killer: किसी ने जलाया जिंदा तो कोई हत्या करके करता था टुकड़े टुकड़े...ये हैं दुनिया के सात सबसे खूंखार सीरियल किलर

एचएच होम्स

वैसे तो आपने काफी अपराधियों के नाम सुने होंगे पर एचएस होम्स एक अलग किस्म का अपराधी था. उसके बारे मे कहा जाता है कि जैसे एक कवि खुद को गुनगुनाने से रोक नहीं सकता, उसी तरह एचएस होम्स भी कत्ल करने से खुद को नहीं रोक पाता था. ये बात उसने खुद स्वीकारी है. इस खूंखार अपराधी ने एक तीन मंजिली इमारत बनवा रखी थी. उसने उस इमारत में एक भट्टी भी बना रखी थी. जिस में वह लोगों को जिंदा जला दिया करता था. उसने 30 से अधिक हत्याएं की थीं. होम्स एक बहुत बड़ा स्कैमर भी था. वह एक स्कैम मामले में पकड़ा गया. कोर्ट ने उसे 1896 में फांसी दे दी.


Serial Killer: किसी ने जलाया जिंदा तो कोई हत्या करके करता था टुकड़े टुकड़े...ये हैं दुनिया के सात सबसे खूंखार सीरियल किलर

पेड्रो लोपेज़

पेड्रो लोपेज दुनिया के सबसे खतरनाक सीरियल किलर में से एक था. इसके बारे में कहा जाता है कि वह अब भी बाहर हो सकता है. लोपेज कोलंबिया,इक्वाडोर और पेरू में 350 से ज्यादा लोगों का खून कर चुका है. उन हत्याओं में से कम से कम एक तिहाई आदिवासी महिलाएं थीं. 1980 में लोपेज की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस को उसके 50 से अधिक पीड़ितों की कब्रें मिलीं. बाद में उसे इक्वाडोर में 110 लड़कियों की हत्या का दोषी ठहराया गया और कोलंबिया और पेरू में 240 और हत्याओं को कबूल किया. "मॉन्स्टर ऑफ़ द एंडीज़" कहे जाने वाले लोपेज ने 20 साल से भी कम जेल में बिताए. क्योंकि उस अच्छे व्यवहार के लिए 1998 में रिहा कर दिया गया था. 20 से अधिक वर्षों के बाद से, उसका ठिकाना अज्ञात है.


Serial Killer: किसी ने जलाया जिंदा तो कोई हत्या करके करता था टुकड़े टुकड़े...ये हैं दुनिया के सात सबसे खूंखार सीरियल किलर

 

टेड बंडी 

अमेरिका के कुख्यात सीरियल किलर टेड बंडी (थियोडोर रॉबर्ट बंडी) के नाम से जाना जाता था. उसका जन्म 24 नवंबर, 1946 को बर्लिंगटन में हुआ था. वह सीरियल किलर के साथ ही अपहरणकर्ता, रेपिस्ट, चोर और सिरफिरा खूंखार अपराधी था. उसके निशाने पर अक्सर महिलाएं होती थीं. उसने 30 से अधिक महिलाओं को शिकार बनाया था. बंडी को एक बार कोलोराडो में गिरफ्तार किया गया था और अपहरण का दोषी ठहराया गया था, लेकिन वह हिरासत से भाग गया. वह भाग कर फ्लोरिडा चला गया जहां उसने कई गुना अधिक हत्याएं की. बंडी एक ऐसा अपराधी था जो अपनी वकालत खुद करता था. टेड बंडी को 1989 में एक बिजली की कुर्सी पर बैठाकर मौत की सजा दी गई. 


Serial Killer: किसी ने जलाया जिंदा तो कोई हत्या करके करता था टुकड़े टुकड़े...ये हैं दुनिया के सात सबसे खूंखार सीरियल किलर

ये भी पढ़ें : ओडिशा: नब किशोर दास की हत्या पर नेता प्रतिपक्ष ने पुलिस के खिलाफ कही ये बात

किशन कुमार इस समय ABP न्यूज़ में बतौर कंसल्टेंट कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. किशन ABP न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग 3 सालों से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने लंगट सिंह कॉलेज, मुजफ्फरपुर से बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. कॉलेज में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. किशन राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- Kishanbjmc@Gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget