एक्सप्लोरर

ओडिशा: नब किशोर दास की हत्या पर नेता प्रतिपक्ष ने पुलिस के खिलाफ कही ये बात

Jayanarayan Mishra On Odisha Police: ओडिशा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष जयनारायण मिश्रा ने कहा है कि ओडिशा पुलिस पर विश्वास नहीं, नबा दास की हत्या के बाद उनका पुलिस से विश्वास उठ गया है.

Naba das Murder Case: ओडिशा विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष जयनारायण मिश्रा ने नबा दास की हत्या के बाद ओडिशा पुलिस पर विश्वास नहीं जताते हुए अपना पीएसओ छोड़ दिया. ओडिशा विधानसभा में बीजेपी विधायक और विपक्ष के नेता (LOP) जयनारायण मिश्रा ने शुक्रवार (3 फरवरी) को निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) को छोड़ने का फैसला किया. उन्होंने दावा किया कि एक पुलिस अधिकारी द्वारा राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की हत्या (Naba das Murder) के बाद उनका ओडिशा पुलिस (Odisha Police) पर से विश्वास उठ गया. नब किशोर दास को एएसआई गोपाल दास ने गोली मार दी थी.

इससे पहले जयनारायण मिश्रा ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की हत्या की अपराध शाखा की जांच में शामिल पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे. जयनारायण ने आरोपी गोपाल दास की सुरक्षा पर गहरी चिंता जताई. उन्होंने कहा, 'गोपाल दास को कुछ भी हो सकता है. मुझे ओडिशा पुलिस पर भरोसा नहीं है”. जयनारायण ने कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है तो सरकार जिम्मेदार होगी. उन्होंने गोपाल दास की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों को तैनात करने की मांग की थी. उन्होंने ओडिशा सरकार से नब किशोर दास हत्याकांड में अविलंब सीबीआई जांच की सिफारिश करने की मांग की. फायरब्रांड बीजेपी नेता ने दावा किया कि नब किशोर दास हत्याकांड की जांच करने वाली टीमों में तीन सदस्य शामिल हैं.

'सम्मानित पुलिसकर्मी सरकार का दुश्मन कैसे हो गया'
इससे पहले मंगलवार को उन्होंने हत्याकांड की सीबीआई (CBI) जांच की मांग की थी. जयनारायण मिश्रा ने हत्या के लिए राजनीतिक और व्यापारिक कंपटीशन को जिम्मेदार ठहराया. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयनारायण ने कहा, “पुलिस विभाग को स्पष्ट करना चाहिए कि कितने मानसिक रूप से अस्थिर अधिकारी हैं. अगर ऐसा होता तो गोपाल दास को प्रमोशन, मेडल और रिवाल्वर कैसे दे दिया जाता? आरोपी एएसआई को पूर्व में सरकार ने सम्मानित किया था और वह सरकार का दुश्मन कैसे हो गया?

'नब किशोर दास की पूर्व नियोजित हत्या थी'
उन्होंने पूछा कि डीजी इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? अगर कोई मंत्री राज्य में सुरक्षित नहीं है, तो सरकार अपने लोगों की सुरक्षा की गारंटी कैसे दे सकती है?” उन्होंने कहा कि उनकी मृत्यु के बाद एक दिन के लिए एक नाटक बनाया गया था. हमें ऐसी दादी-नानी की कहानियों में कोई दिलचस्पी नहीं है. यह एक पूर्व नियोजित हत्या थी और एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी, जिसे बेनकाब करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है एएसआई को स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) पर करीब से गोली चलाने के लिए किस चीज ने प्रेरित किया. इसलिए निष्पक्ष जांच के लिए सरकार को इस मामले को सीबीआई को सौंप देना चाहिए.

ये भी पढ़ें : Girl Child Gangrape: दिल्ली में तीन साल की बच्ची से गैंगरेप के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, जंगल में खून से लथपथ मिली मासूम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget