एक्सप्लोरर

कुख्यात बदन सिंह उर्फ बद्दो को फरार कराने वाले तीन आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

बद्दो को भगाने की साजिश पिछले 6 महीने से रची जा रही थी, जिसके लिए सोनू ने कई बार जेल में बदन सिंह से मुलाकात की थी और 28 मार्च से पहले जेल में मुलाकात कर बद्दो को सारी प्लानिंग समझा भी दी थी.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पश्चिमी उत्तर-प्रदेश के गैंगस्टर बदन सिंह उर्फ बद्दो को पुलिस कस्टडी से भगाने में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. डीसीपी क्राइम डॉ जी राम गोपाल नाइक का कहना है कि आरोपियों के नाम सोनू, दीपिन और लल्लू हैं. तीनों को श्रीनिवासपुरी बस स्टॉप के पास से पकड़ा गया है. यूपी पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी पर 25-25 हज़ार का ईनाम रखा हुआ था. बद्दो को भगाने की साजिश पिछले 6 महीने से रची जा रही थी, जिसके लिए सोनू ने कई बार जेल में बदन सिंह से मुलाकात की थी और 28 मार्च से पहले जेल में मुलाकात कर बद्दो को सारी प्लानिंग समझा भी दी थी.

कैसे हुआ था फरार बदन सिंह उर्फ बद्दो 28 मार्च को यूपी पुलिस की हिरासत से फरार हुआ था. उसे पेशी के लिए फर्रुखाबाद जेल से गाज़ियाबाद कोर्ट लाया गया था. पेशी के बाद बद्दो ने साथ आए 8 पुलिस कर्मियों को मेरठ के एक होटल मुकुट महल में पार्टी दी, जहां उन्हें शराब भी पिलवाई गई. शराब में नशीली गोलियां भी मिलाई गयी थी. जिसके बाद पुलिस वाले बेहोश हो गए और बद्दो होटल के बाहर खड़ी एक सिल्वर कलर की सेंट्रो कार में सवार होकर फरार हो गया और वहां से भाग निकला.

बीएसपी नेता संजय गुर्जर हत्या कांड की सुनवाई के लिए लाया गया था बद्दो बदन सिंह उर्फ बद्दो फर्रुखाबाद जेल में बंद था. बद्दो को गाज़ियाबाद अदालत ने साल 2017 में रविन्द्र गुर्जर हत्याकांड के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई थी. तभी से बद्दो जेल में था. 28 मार्च को बद्दो को एक अन्य मामले की सुनवाई के लिए लाया गया था. यह मामला मेरठ के बीएसपी नेता और जिला पंचायत सदय संजय गुर्जर की हत्या से जुड़ा था, जिसमें बद्दो आरोपी है.

बद्दो की तलाश जारी है क्राइम ब्रांच के डीसीपी नाइक का कहना है कि क्राइम ब्रांच बद्दो को तलाशने में जुटी है. उसका बेटा सिकंदर भी इस साजिश में शामिल है.

फ़िल्म के अलावा रियल लाइफ में भी विलेन का साथी बना लल्लू पुलिस का कहना है कि लल्लू मक्कड़ उर्फ जीत सिंह मक्कड़ एक पंजाबी फिल्म में विलेन के साथी का रोल कर चुका है. लेकिन अब वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था. सोनू का स्पोर्ट्स गुड्स का बिजनेस है.

मुरली मनोहर जोशी ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget