एक्सप्लोरर
दिल्ली: बार-बार मोबाइल नंबर मांग रहा था ड्राईवर, लड़की ने लगाई कैब से छलांग

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: कैब से घर लौट रही 19 साल की एक युवती ने उसके ड्राइवर के बार-बार मोबाइल नंबर मांगने पर खुद को बचाने के लिए गाड़ी से छलांग लगा दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के कैंट इलाके की है.
युवती ने पुलिस से शिकायत में बताया कि मंडी हाउस से कापसहेड़ा स्थित अपने घर जाने के लिए कैब में बैठने के बाद चालक ने उससे उसका मोबाइल नंबर मांगा और उससे दोस्ती करनी चाही.
उन्होंने बताया कि कैब के धौला कुंआ बस स्टॉप पहुंचते ही युवती खुद को बचाने के लिए वाहन से कूद गई. पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. बता दें कि युवती घटना के वक्त अकेली थी.
और पढ़ें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
महाराष्ट्र
क्रिकेट
बॉलीवुड
Source: IOCL

























