एक्सप्लोरर

सहारनपुर हिंसा : भीम सेना का मुखिया चंद्रशेखर हिमाचल से गिरफ्तार, गर्ल फ्रेंड ने पकड़वाया

लखनऊ/देहरादून : उत्तर प्रदेश के सहारपुर हिंसा मामले में फरार चल रहे भीम सेना के मुखिया चंद्रशेखर उर्फ रावण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. चंद्रशेखर को हिमाचल के डलहौजी से गिरफ्तार किया गया है. यूपी पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर यह सफलता हासिल की है. चंद्रशेखर को अब सहारनपुर लाया जाएगा. पुलिस ने गर्ल फ़्रेंड की मदद से उसे पकड़ा है.

चंद्रशेखर उर्फ़ रावण के खिलाफ पुलिस ने गैर जमानती वारंट जारी किया था

हिंसा मामले में सुर्खियों में आयी भीम सेना के संस्थापक एडवोकेट चंद्रशेखर उर्फ़ रावण के खिलाफ पुलिस ने गैर जमानती वारंट जारी किया था. उसपर 12 हज़ार का इनाम भी घोषित किया गया था. हालांकि, चंद्रशेखर ने इंटरव्यू में एबीपी न्यूज को बताया था कि वह आत्मसमर्पण करेगा. लेकिन, बाद में वह फरार हो गया था.

यह भी पढ़ें : गुरुग्राम मर्डर-गैंगरेप : मासूम की हत्या कर मां से रेप करने वाला तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

हिंसा के एक आरोपी प्रधान शिव कुमार को अरेस्ट कर लिया गया था

इससे पहरे सहारनपुर में 5 मई को शब्बीरपुर में हुई हिंसा के एक आरोपी प्रधान शिव कुमार को अरेस्ट कर लिया गया था. शिवकुमार की गिरफ्तारी हिंसा के बाद गठित एसआईटी(विशेष जांच दल) की टीम ने की थी. ग्राम प्रधान के साथ ही पुलिस ने 23 मई को थाना बड़गांव के चंदपुर में हुई हिंसा के तीन आरोपियों को भी पकड़ा था.

महाराणा प्रताप जयन्ती की शोभायात्रा को लेकर दो पक्ष आमने सामने

इन तीनों पर हिंसा फ़ैलाने और हत्या जैसे संगीन आरोप हैं. गौरतलब है कि शब्बीरपुर में 5 मई को उस वक्त हिंसा भड़क गई थी जब महाराणा प्रताप जयन्ती की शोभायात्रा को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए थे. पिछले कुछ दिनों से जहां सहारनपुर हिंसा को लेकर सुर्खियों में था, तो वहीं राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की आमद भी पुलिस प्रशासन के लिए सिरदर्द बनी हुई थी.

यह भी पढ़ें : मुंबई सेक्स रैकेट : मां ने ही घसीटा 16 साल की बेटी को देह व्यापार में, बॉलीवुड डायरेक्टर की बेटी भी शामिल

दो दर्जन मकानों समेत कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था

इस हिंसा में दो दर्जन मकानों समेत कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था. हिंसा के दौरान राजपूत समुदाय के एक युवक की मौत भी हो गई थी. शब्बीरपुर की हिंसा के बाद नौ मई को सहारनपुर के रामनगर समेत आठ स्थानों पर बवाल हुआ था. रामनगर में पुलिस पर पथराव और फायरिंग के बाद उपद्रवियों ने 20 से ज़्यादा वाहनों को फूंक दिया था.

मायावती के कार्यक्रम के बाद हिंसक हमले ने माहौल एक बार फिर बिगाड़ दिया

23 मई को शब्बीरपुर में बसपा सुप्रीमो मायावती के कार्यक्रम के बाद वहां से लौट रहे बसपा कार्यकर्ताओं पर हुए हिंसक हमले ने माहौल एक बार फिर बिगाड़ दिया था. फायरिंग और धारदार हथियारों के हमले में एक युवक आशीष की की मौत हो गई थी. पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले लोकेश राजू और सोनू नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.

यह भी पढ़ें : '40 करोड़' के ड्रग्स के साथ पकड़ा गया सपा नेता का भतीजा, 3 अन्य भी गिरफ्तार

ज़िले के डीएम और एसएसपी को भी सस्पेंड कर दिया गया था

माहौल बिगड़ता देख शासन ने लखनऊ से प्रमुख सचिव गृह, एडीजी क़ानून व्यवस्था और आईजी एसटीएफ समेत कई आला अधिकारियों को सहारनपुर में हालात सामान्य होने तक कैंप करने के निर्देश दिए थे. यही नहीं ज़िले के डीएम और एसएसपी को भी सस्पेंड कर दिया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget