एक्सप्लोरर

दाती महाराज पर 'शनि का कोप', महिला ने लगाया रेप का आरोप

दाती महाराज के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 354, 376 और 377 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि दो साल पहले दाती महाराज ने उसके साथ मंदिर के अंदर ही रेप की वारदात को अंजाम दिया था.

नई दिल्ली: बलात्कारी बाबा राम रहीम के बाद अब दिल्ली में एक बाबा पर रेप का संगीन आरोप लगा है. दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में बने मशहूर शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज पर एक युवती ने रेप का सनसनीखेज आरोप लगाया है. युवती ने दाती महाराज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के युवती की शिकायत पर दाती महाराज के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 354, 376 और 377 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि दो साल पहले दाती महाराज ने उसके साथ मंदिर के अंदर ही रेप की वारदात को अंजाम दिया था. पीड़िता के मुताबिक उसके साथ दो बार रेप हुआ, दूसरी बार रेप राजस्थान में हुआ. पीड़िता ने यह भी कहा है कि रेप करने के बाद दाती महाराज ने उसे यह बात किसी को न बताने की धमकी भी दी थी.

सूत्रों के मुताबिक अपनी शिकायत में पीड़िता ने एक शख्स और एक महिला का नाम भी लिया है, पुलिस इनके रोल की जांच कर रही है. साथ ही इस मामले को डिस्ट्रिक इंवेस्टिगेशन यूनिट को सौप दिया है. शनिधाम लोगों के मुताबिक उन्हें मामले की जानकारी नही है. दाती महाराज फिलहाल दिल्ली में नहीं है, वो राजस्थान में है.

दाती महाराज ने अपने बयान में क्या कहा? दाती महाराज की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मदन महाराज दाती ऐसे घिनोने काम नही कर सकते. जहां तक जानकारी मिल रही है कि दिल्ली का एक सचिन जैन जो कि दाती महाराज जा भक्त था जिसके माध्यम से दाती मदन महाराज ने उसको करोड़ो रुपये व्यापार के लिए दिलवाए. जब वापस चुकाने की बारी आई तो सचिन जैन मदन महाराज के खिलाफ हो गया और सचिन जैन ने दिल्ली एक लड़की को ढाल बनाकर पैसे देकर दाती महाराज को ब्लैक मेल करने के लिए झूठा रेप का केस दिल्ली में दर्ज करवाया. लड़की के माता पिता का देहांत होने पर 7 वर्ष की आयु में आश्रम लाये गए उसको पढ़ा लिखा कर बेटी मानकर वापस घर भेज दिया.

बयान में कहा गया कि लंबे समय तक कोई ऐसी बात नहीं हुई और अचानक ऐसी घटना जोकि पैसे के बलपर सचिन जैन ने लड़की को भारी रकम देकर ये मामला दर्ज करवाया जो शर्मनाक है. दाती महाराज गरीबों के सेवक हैं, उनके विषय मे ऐसा करना तो दूर सोचना ही पाप है.

कौन हैं दाती महाराज? दाती महाराज की वेबसाइट के मुताबिक उनका जन्म रजास्थान के पाली जिले में हुआ. दाती महाराज खुद को शनिदेव का बड़ा उपासक बताते हैं. शनि को लेकर लोगों के मन के भ्रम दूर करने का दावा भी करते हैं. दाती महाराज की गिनती सेलिब्रिटी बाबाओं में होती है. वे कई टीवी चैनलों पर राशिफल भी बताते हैं. दिल्ली के फतेहपुर बेरी के अलावा राजस्थान के पाली में भी आश्रम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget