एक्सप्लोरर

One Month Old Killed By Dog: मां के आंचल में सो रहा था बच्चा, आंख लगते ही कुत्ते उठाकर ले गए बाहर, नोच-नोच कर मार डाला

राजस्थान में एक सरकारी अस्पताल में मां के पास सो रहे एक महीने के बच्चे को कुत्ता उठा ले गया और उसे नोच-नोच कर मार डाला. अस्पताल के अधिकारियों ने अभिभावक को बिना बताए शिशु का अंतिम संस्कार कर दिया.

Rajasthan: राजस्थान के सिरोही जिले में एक सरकारी अस्पताल में अपनी मां के पास सो रहे एक महीने के बच्चे को एक आवारा कुत्ता उठा ले गया और उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि शव अस्पताल के वॉर्ड के बाहर पाया गया. पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि सोमवार देर रात दो कुत्ते अस्पताल के टीबी वॉर्ड के अंदर गए और एक शिशु को उठाकर बाहर ले आए.

कोतवाली के एसएचओ सीताराम ने कहा कि बच्चे के पिता महेंद्र मीणा को सिलिकोसिस के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने कहा कि बच्चे की मां रेखा अपने तीन बच्चों के साथ मरीज की देखभाल कर रही थी. अचानक बच्चे की मां की आंख लग गई. इसी दरम्यान कुत्ता शिशु को उठा कर बाहर ले गया. अधिकारी ने कहा कि घटना के समय अस्पताल का कर्मचारी भी वॉर्ड में मौजूद नहीं था. एसएचओ ने कहा कि मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम किया गया है. आगे की जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा.

अभिभावक को बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार

इस बीच, बच्चे के पिता ने अस्पताल के अधिकारियों और पुलिस पर पत्नी से कागजों पर हस्ताक्षर करने और उसे बताए बिना अपने बच्चे का अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाया है. शिशु के पिता ने कहा कि मुझे सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वॉर्ड के अंदर कुत्ते आ रहे थे. मैंने उन्हें भगाया भी था. जब मेरी पत्नी करीब 2 बजे उठी तो कुत्तों को हमारे बच्चे को नोचते हुए पाया. आज अस्पताल के अधिकारियों और पुलिस ने मेरी पत्नी के हस्ताक्षर लिए. मुझे बताए बिना मेरे बेटे का अंतिम संस्कार करवा दिया. मैं अपने बेटे का चेहरा भी नहीं देख सका. अस्पताल प्रशासन ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रधान चिकित्सा अधिकारी ने बताई ये बात

कार्यवाहक प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) ने पहले संवाददाताओं से कहा कि मरीज को देखने वाला सो रहा था और अस्पताल का गार्ड दूसरे वॉर्ड में काम कर रहा था. मैंने (घटना की) सीसीटीवी फुटेज नहीं देखी है. जांच के बाद ही हम टिप्पणी कर पाएंगे. घटना की निंदा करते हुए बीजेपी जिला प्रमुख नारायण पुरोहित ने कहा कि इस त्रासदी के लिए अस्पताल के अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह अस्पताल प्रशासन की पूरी तरह से विफलता है. 

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुआवजा मांगा

आवारा कुत्ते अस्पताल के अंदर घूम रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक दावा कर रहे हैं कि उन्होंने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का चेहरा बदल दिया है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की और मुआवजा व अन्य मांगों को लेकर धरना दिया. प्रदर्शनकारियों ने मामले में सख्त कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा.

ये भी पढ़ें: Madurai: हत्या के आरोपी ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में इंस्पेक्टर ने पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget