एक्सप्लोरर

कांस्टेबल ने पहले की माता-पिता की हत्या, फिर खा लिया जहर !

एनसीआर से सटे सोनीपत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां दावा किया जा रहा है कि एक पुलिस वाले ने पहले अपने माता पिता की हत्या की और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली.

नई दिल्ली: एनसीआर से सटे सोनीपत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां दावा किया जा रहा है कि एक पुलिस वाले ने पहले अपने माता पिता की हत्या की और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली. वह दिल्ली पुलिस में ही कांस्टेबल के पद पर तैनात था.

पुलिस की थ्योरी के अनुसार पहले कांस्टेबल ने अपने माता-पिता की हत्या की और फिर उन्हें आग के हवाले कर दिया. इसके बाद खुद भी जहर खाकर जान दे दी. घटना मटिंडू गांव में हुई. पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

मरने वाले कांस्टेबल के भाई भी दिल्ली पुलिस में हैं और इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं. पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार इंस्पेक्टर भाई सोनीपत में परिवार के साथ रहते हैं. यहीं पर उन्हें कॉल आई कि उनके घर में आग लग गई है. फोन उनके पिता के मोबाइल से ही आया था.

इसके बाद वे और जानकारी के लिए फोन करते रहे लेकिन किसी ने फोन ही नहीं उठाया. इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को फोन किया. पड़ोसियों को शक हुआ और वे घर की दीवार फांद कर अंदर पहुंचे. वहां की माहौल देखकर वे सन्न रह गए.

एक तरफ उनके माता-पिता का शव अधजला पड़ा हुआ था तो उनका छोटा भाई जमीन पर पड़ा था और उसके मुंह से झाग निकल रही थी. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पुलिस पहुंची और वहां खून से सनी चादर, कुल्हाड़ी, कैंची और जहरीली गोलियों के पैकेट मिलें.

बताया गया कि बुजर्ग माता-पिता के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कांस्टेबल ने पहले हत्याएं की और फिर जहर खाकर खुद जान दे दी. अब पुलिस घटना के पीछे के कारणों को खंगालने में लगी है.

पड़ोसियों और रिश्तेदारों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मौके से मिले परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से पहली थ्योरी यही बनी है. अब इस घटना के मोटिव को लेकर जांच की जा रही है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में लोग दहशत में आ गए हैं.

यह भी पढ़ें: 

नेवी जवान के अपहरण-हत्या में जांच तेज, चेन्नई से झारखंड तक पुलिस सक्रिय

पुलिस को धोखा देने को 'लग्जरी' कारों में करता था ड्रग्स की तस्करी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget