एक्सप्लोरर

बेरोजगारी से परेशान शख्स ने पहले पत्नी का गला दबाया फिर कर ली खुदकुशी

उसने अपनी पत्नी की गलादबाकर हत्या की और फिर खुद फांसी पर लटक गया. पुलिस इस मामले में अलग-अलग एंगल खंगाल रही है. पूरी जांच के बाद ही अधिकारी किसी नतीजे पर पहुंचेंगे...

नोएडा: बेरोजगारी के परेशान एक शख्स ने सेक्टर 135 में ऐसा कदम उठाया है कि लोग दहशत में आ गए हैं. पहले उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गलादबाकर हत्या की और फिर खुद फांसी पर लटक गया. पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि दोनों में घटना से पहले विवाद भी हुआ था.

यह सनसनीखेज वारदात नोएडा के वाजिदपुर - सेक्टर-135 की है. थाना एक्सप्रेस वे पुलिस को कंट्रोल रूम के जरिए यह सूचना मिली. पुलिस को बताया गया कि किराये पर मकान लेकर रह रहे पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली है. फिर पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची औऱ जांच शुरू कर दी. फिर पुलिस को लगा कि पत्नी की पहले हत्या कर शख्स ने आत्महत्या की है.

बहरहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा कि असल में क्या हुआ होगा. पुलिस ने बताया कि पंखे पर दुपट्टा लगाकर लटके शख्स की पहचान लखीमपुर खीरी निवासी संजय के रूप में हुई है. जबकि महिला का नाम निशा उर्फ नैना था. वह संजय की पत्नी थी. उसका शव जमीन पर पड़ा हुआ था.

बताया जा रहा है कि संजय काफी दिनों से काम की तलाश में था लेकिन उसे काम नहीं मिल रहा था. जबकि पति-पत्नी के बीच झगड़ा भी काफी होता रहता था. पड़ोसियों ने बताया कि वे काम की तलाश में ही नोएडा आए थे. लेकिन, वर्तमान समय में उनके पास कोई काम नहीं हो पा रहा था. दंपति का बेटा पवन भी कुछ ही दिनों पहले आया था और कोई काम कर रहा था.

निशा के देवर ने ही पवन को नौकरी दिलाई थी और उन दोनों को भी नोएडा आकर नौकरी तलाशने की सलाह दी थी. इसी क्रम में पिछले 15 दिनों से वो यहां रह रहे थे. बताया जा रहा था कि देवर इंद्रजीत जब घर लौटा तो उसने पाया कि दोनों का रूम अंदर से बंद है. काफी खटखटाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. फिर खिड़की के जरिए हाथ डालकर दरवाजा खोला गया.

अंदर दो शव देखकर लोगों को होश ही उड़ गए. पुलिस ने बताया कि उनका संबंध उनके बेटे के साथ अच्छा नहीं था. यही कारण है कि वह दूसरे मकान में अलग रहता था. साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी और कोई काम भी नहीं मिल रहा था. ऐसे में पुलिस को यह भी लग रहा है कि पैसे की कमी और रोजगार नहीं मिलने से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया होगा.

बहरहाल पड़ोसियों का तो यही कहना है कि दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों में कोई खास झगड़ा नहीं हुआ था. पुलिस अब अलग-अलग एंगल इस मामले में खंगाल रही है.

यह भी पढ़ें: 

बदायूं कांड : पुजारी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, हत्या और रेप का लगा आरोप

वरमाला पहनाने ही वाला था दूल्हा की लग गई हथकड़ी, नाबालिग दुल्हन ने बुलाई पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget