एक्सप्लोरर

वरमाला पहनाने ही वाला था दूल्हा की लग गई हथकड़ी, नाबालिग दुल्हन ने बुलाई पुलिस

नाबालिग की शादी एक अधेड़ उम्र के शख्स से की जा रही थी. पुलिस ने शादी तुरंत रुकवा दी और इसके साथ ही दूल्हे को भी गिरफ्तार कर लिया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक 16 साल की लड़की ने शादी से पहले पुलिस बुला ली. नाबालिग की शादी एक अधेड़ उम्र के शख्स से की जा रही थी. पुलिस ने शादी तुरंत रुकवा दी और इसके साथ ही दूल्हे को भी गिरफ्तार कर लिया. इस पूरे काम में एक एनजीओ ने भी मदद की.

गौरतलब है कि आगरा पुलिस को सूचना मिली की एक नाबालिग की शादी कराई जा रही है. 16 साल की लड़की को शादी से ठीक पहले पता लगा कि उसका दूल्हा अधेड़ उम्र का है. पुलिस जयमाला से ठीक पहले मौके पर पहुंच गई और दूल्हे को गिरफ्त में ले लिया.

एक एनजीओ की हेल्पलाइन पर यह सूचना मिली थी कि आगरा के नुनिहाई में ऐसी गैरकानूनी शादी की जा रही है. साथ ही यह भी बताया गया कि बारात अलीगढ़ से आने वाली है. इसके बाद एनजीओ की टीम पुलिस के साथ सीधे मैरिज हॉल में ही पहुंच गई.

जिस समय पुलिस वहां पहुंची वहां बारात पहुंच चुकी थी और वरमाला डालने का कार्यक्रम चल रहा था. पुलिस के पहुंचने पर शादी में हड़कंप मच गया. किसी को कुछ समझ में ही नहीं आया कि आखिर हो क्या रहा है. किशोरी ने बताया कि वह इस रिश्ते से खुश नहीं थी.

लड़की ने बताया वह मूलरूप से हैदराबाद की रहने वाली है. उसके पिता वहीं पर काम करते हैं. यहीं पर उसके बहन की शादी हुई है. कुछ महीने पहले ही उसकी मां की मौत हुई थी. अब दूल्हा पक्ष का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि दुल्हन नाबालिग है.

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस शादी को करना में किस किस की भूमिका रही है. एनजीओ भी इस काम में पुलिस की मदद कर रहा है.

यह भी पढ़ें:

सरेराह एडवोकेट दंपति की हत्या, हाई-वे पर वारदात का तमाशा देखते रहे लोग

अंचार देख खुद को रोक नहीं पाया डकैत, चार लाख के माल संग डिब्बा भी ले गए

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget