एक्सप्लोरर

MP Crime: भोपाल में गाय की हत्या के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, लगाया जाएगा NSA

Bhopal: गाय की हत्या के एक आरोपी के घर के अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि तीनों आरोपियों की पहचान इमरान (30), इरशाद (28) और जावेद (30) के रूप में हुई है.

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी थाना क्षेत्र के पारस नगर में मंगलवार को गाय की हत्या की कथित घटना हुई. गांधी नगर थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीन लोगों को खून से सने धारदार हथियार के साथ देखा. थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने कहा कि मौके पर कटी हुई गाय के अंग भी मिले हैं. शर्मा ने कहा कि पुलिस टीम को देख तीनों ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. अरुण शर्मा के अनुसार, पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने गाय की हत्या की बात को कबूल किया है.

आरोपियों पर रासुका लगाने की तैयारी
एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने की कार्यवाही की जा रही है. गाय की हत्या के एक आरोपी के घर के अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि तीनों आरोपियों की पहचान इमरान (30), इरशाद (28) और जावेद (30) के रूप में हुई है. इन तीन लोगों को मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है.

क्या है रासुका?
रासुका सरकार को अनुमति देता है कि अगर लोगों पर संदेह है कि वे सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित कर सकते हैं या भारत की सुरक्षा को खतरे में डाल सकते हैं, तो बिना किसी मुकदमे के ऐसे लोगों को एक साल तक हिरासत में रख सकते हैं.

आरोपी का अवैध निर्माण ध्वस्त
गाय की हत्या की घटना के बाद भोपाल प्रशासन ने बुधवार को इरशाद के घर पर 'अवैध' निर्माण को ध्वस्त कर दिया. स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने गाय की हत्या की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है क्योंकि इन लोगों की मंशा सांप्रदायिक तनाव भड़काने की हो सकती है.

भाजपा विधायक ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक ने कहा कि उन्होंने पुलिस से यह पता लगाने को कहा है कि क्या घटना में और लोग शामिल थे. उन्होंने कहा कि मैंने पुलिस और प्रशासन से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने को कहा है.

ये भी पढ़ें- Delhi Crime: पीड़िता को नाबालिग मानकर पॉक्सो एक्ट लगाने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने की पुलिस की खिंचाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget