एक्सप्लोरर

मोहाली: तीन लोगों को जान लेने वाला चालक पहले भी तोड़ चुका है कानून, घटना से ठीक पहले दो चालान

रफ्तार के गुरूर में तीन लोगों की जान इस एक्सिडेंट में गई है उस घटना के आरोपी ने नया बयान दिया है. उसने कहा है कि घटना के वक्त उसने शराब नहीं पी हुई थी

चंडीगढ़/मोहाली: रफ्तार के गुरूर में तीन लोगों की जान इस एक्सिडेंट में गई है उस घटना के आरोपी ने नया बयान दिया है. उसने कहा है कि घटना के वक्त उसने शराब नहीं पी हुई थी. हालांकि पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच के लिए यूरिन और ब्लड के सेंपल भेज दिए हैं. इस बीच एक और जानकारी मिली है कि उक्त वाहन का चंडीगढ़ पुलिस पहले ही दो बार ओवर स्पीड के लिए चालान कर चुकी है.

ये दोनों चालान हाल ही में हुए थे. एक चालान दिसंबर, 2020 में हुआ था जबकि दूसरा 13 मार्च 2021 को हुआ था. इसके बावजूद इस वाहन की रफ्तार कम नहीं हुई थी. पुलिस ने एक आरोपी सम्राट को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य आरोपी अभी तक फरार बताए जा रहे हैं. उन दोनों की तलाशी में पुलिस अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही है.

गौरतलब है कि एयरपोर्ट रोड पर शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार मर्सिडीज ने एक अर्टिगा कार को टक्कर मार दी थी. इसके बाद दो साइकिल सवारों को रौंद दिया. इस घटना में तीन लोगों को मौत हो गई. इस घटना में तीन अन्य लोग घायल हैं जिनका इलाज किया जा रहा है. रफ्तार के कारण नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ.

पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब जांच की जा रही है कि किस रूट से हत्यारी कार मोहाली आई थी और उसकी स्पीड क्या थी. इसके लिए सीसीटीवी फूटेज आदि खंगाले जा रहे हैं. साथ ही मोहाली पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस से भी वाहन के चालान की पूरी जानकारी आधिकारिक तौर पर हासिल कर ली है.

इस बीच गिरफ्तार आरोपी पुलिस रिमांड पर है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. उसने दावा किया है कि वह शराब नहीं पिए हुए था. अधिकारियों का कहना है कि इसका खुलासा तो रिपोर्ट आने पर हो ही जाएगा. बहरहाल इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों के कहर की दहशत फैला दी है.

यह भी पढ़ें: 

रिटायर्ड फौजी ने पत्नी को गोली मार कर की आत्महत्या, सुसाइड नोट पड़ लोग सन्न

ठगी के कॉल सेंटर का भांडाफोड़, कारस्तानी सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैं सकते में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget