एक्सप्लोरर

ठगी के कॉल सेंटर का भांडाफोड़, कारस्तानी सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैं सकते में

देश की राजधानी में चल रहे बड़े ठगी के कॉल सेंटर का दिल्ली पुलिस ने भांडाफोड़ किया है. इस कॉल सेंटर के 37 कर्मचारियों को गिरफ्तार भी किया गया है

नई दिल्ली: देश की राजधानी में चल रहे बड़े ठगी के कॉल सेंटर का दिल्ली पुलिस ने भांडाफोड़ किया है. इस कॉल सेंटर के 37 कर्मचारियों को गिरफ्तार भी किया गया है. जनकपुरी और बिंदापुर इलाके में यह कार्रवाई की गई है. आसपास के लोगों को भनक तक नहीं थी कि ऐसा कुछ यहां चल रहा है. अब पुलिस मामले की जांच और गहराई से कर रही है.

पुलिस ने बताया है कि कॉल सेंटर के कर्मचारी मल्टीनेशनल कंपनियों के प्रतिनिधि बन कर लोगों से संपर्क करते थे. इसके बाद में उनको अलग-अलग तरह के प्रलोभन देकर उनसे मोटी रकम वसूल ली जाती थी. आश्चर्य की बात है कि इस गिरोह ने विदेशों में भी लोगों को शिकार बनाया है.

दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने शिकायत मिली थी कि इन दो कॉल सेंटर्स से लोगों को ठगा जा रहा है. विदेशों में ठगी के मामले सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी थी. इसके बाद बिंदापुर और जनकपुरी के कॉल सेंटरों पर छापा मारा गया. यहां काम कर रहे मैनेजर, टीम लीडर और कॉल ऑपरेटर्स को गिरफ्तार किया गया.

जनकपुरी से 28 और बिंदापुर से 9 कर्मचारियों को दबोचा गया था. इसके साथ ही पुलिस ने मौके से 56 डेस्टटॉप और 41 फोन जब्त किए थे. यह गिरोह इतना शातिर था कि कॉमर्सियल भवन के बजाय एक रिहायसी मकान से यह कॉलसेंटर चलाया जा रहा था. जांच में पता चला कि इस गिरोह ने कनाडा और अमेरिका में कई लोगों को ठगा और 15 करोड़ रुपए कमा लिए.

पुलिस ने बताया कि यहां पर काम करने वाले कर्मचारियों को धारा प्रवाह अंग्रेजी स्थानीय लहजे के साथ बोलने की ट्रेनिंग दी गई थी. इसके साथ ही कर्मचारियों को मोटी तनख्वाह भी दी जाती थी. मैनेजर को एक लाख, टीम लीडर को 75 लाख और कर्मचारियों को 30 से 50 हजार की तनख्वाह दी जा रही थी.

दिल्ली पुलिस का कहना है इस मामले में अभी जांच जारी है. ये ठगी के लिए अलग-अलग रास्ता अपनाते थे. इनका कोई एक तरीका नहीं था. ऐसे में जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि इनका काम कहां तक फैला हुआ था. साथ ही इस आशंका से भी इनकार नहीं किया गया है कि ऐसे और भी कॉल सेंटर हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 

अत्याचार से तंग आकर पिता को जिंदा जलाया, युवती को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चेन स्नैचर्स की गोली से मारी गई थी महिला, दिल्ली पुलिस ने दोनों को पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget