एक्सप्लोरर

हिंडन एयरबेस में घुसा संदिग्ध बार-बार बदल रहा बयान, खुफिया एजेंसियों ने किया था आगाह

खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बीच गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस पर उस वक्त हडकंप मच गया जब वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने एक संदिग्ध युवक को गोली मार दी.

गाजियाबाद: खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बीच बीती रात राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस पर उस वक्त हडकंप मच गया जब वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने एक संदिग्ध युवक को गोली मार दी. ये संदिग्ध युवक गलत इरादे से एयरबेस की दीवार लांघकर अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था.

भारतीय वायुसेना के प्रवक्ता के मुताबिक, घुसपैठिए को बेस में दाखिल होने से रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने उसके पैर में गोली मार दी, जैसा कि एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर) है. संदिग्ध युवक खतरे से बाहर है और उसे गाजियाबाद पुलिस की कस्टडी में दे दिया गया है. यूपी के प्रतापगढ़ के रहने वाले इस शख्स से कड़ी पूछताछ की जा रही है.

वायुसेना के सूत्रों के मुताबिक, रविवार से ही हिंडन एयरबेस में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया था क्योंकि खुफिया एजेंसियों ने बेस की सुरक्षा को खतरा बताया था. खुफिया एजेंसियों के इंटल-अलर्ट के मुताबिक, लश्कर या फिर किसी दूसरे आतंकी संगठन के आतंकवादी बेस में घुस चुके हैं या फिर घुसने की फिराक में हैं.

इस अलर्ट के बाद से ही बेस के अंदर और आसपास सिक्योरिटी ड्रिल शुरू कर दी गई थी. बेस में मूवमेंट रेस्ट्रिक्ट कर दी गई थी. किसी को ना तो बाहर जाने की इजाजत थी और ना ही अंदर आने की. बेस में मौजूद सभी सिविल कर्मचारी और मजदूरें के आने पर रोक लगा दी गई. बेस के अंदर मौजूद केन्द्रीय विद्यालय को बंद कर दिया गया था. इस सबके बीच बीती रात ये संदिग्ध युवक बेस में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था.

अब तक की जानकारी में संदिग्ध युवक ने अपनी पहचान सुजीत के तौर पर दी है. ये अपने आप को यूपी के प्रतापगढ़ का रहने वाला बता रहा है. ये फिलहाल दिल्ली के आनंद विहार मे़ं मजदूरी करता था. लेकिन बेस में घुसने को लेकर ये अपना बयान बार बार बदल रहा है. इसीलिए उससे जुड़ी सभी जानकारियों की बारीकी से तस्दीक की जा रही है. ये शख्स कभी कह रहा है कि खाने की तलाश में वो बेस में घुस रहा था और कभी कह रहा है कि विमान में बैठने के इरादे से ये बेस में घुस रहा था.

हिंडन एयरबेस कई सौ एकड़ में फैला हुआ है और यहां पर भारतीय वायुसेना के सबसे बड़े मालवाहक विमान सी-17 ग्लोबमास्टर की स्कावड्रन है. साथ ही मी-17वी5 हेलीकॉप्टर भी यहां तैनात हैं. हाल ही में सरकार ने इस बेस के एक हिस्से को सिविल एयरपोर्ट में तब्दील करने की घोषणा भी की थी, जहां से रीजनल फ्लाइट उड़ान भर सकेंगी.

पठानकोट हमले के बाद से भारतीय वायुसेना ने अपने सभी एयरबेस की सुरक्षा काफी कड़ी कर दी है. बाउंड्री-वॉल पर कटीली तार लगा दी गई है. जगह जगह घुसपैठियों को चेतावनी वाले साइन बोर्ड लगा दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget