एक्सप्लोरर

रिजर्व बटालियन के जवान ने किए तीन मर्डर, पकड़ा गया तो सामने आई ये बात

महाराष्ट्र के राज्य रिजर्व पुलिस बल शिविर में तैनात आईआरबी के एक ASI ने गोली मारकर तीन व्यक्तियों की हत्या कर दी.

पुणे: महाराष्ट्र के राज्य रिजर्व पुलिस बल शिविर में तैनात भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के एक सहायक उप निरीक्षक ने यहां पास के दौंण में कथित रूप से गोली मारकर तीन व्यक्तियों की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय बलिराम शिंदे को बाद में जिले में शिरूर के पास सूपा गांव में गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि शिंदे ने दौंण नगर में दो अलग अलग स्थानों (नगर मोरी और बोरवाके नगर) में गोलीबारी करके तीन व्यक्तियों की हत्या कर दी. कोल्हापुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विश्वास नागरे पाटिल ने कहा, "शुरू में पुलिस ने सोचा कि वह अपने मकान में छुपा हुआ है. जब एक पुलिस निरीक्षक ने उससे फोन पर बात की तो उसने पुलिस को भ्रमित किया कि वह सोलापुर की ओर जा रहा है." नागरे पाटिल ने कहा, "यद्यपि उसके फोन की लोकेशन ने उसके झूठ का खुलासा कर दिया क्योंकि उससे पता चला कि वह शिरूर की ओर जा रहा है. उसे सूपा से गिरफ्तार कर लिया गया और उसके कब्जे से नौ एमएम की एक पिस्तौल और दो मैगजीन जब्त की गई." नागरे पाटिल ने बताया कि शिंदे ने पुलिस अधिकारी को फोन पर बताया कि उसने जिन लोगों को गोली मारी उनमें से एक के साथ उसका पैसे से संबंधित विवाद था. दो व्यक्तियों की हत्या करने के बाद वह मौके से चला गया और एक अन्य व्यक्ति की हत्या कर दी जिससे उसका पहले का कोई विवाद था." मृतकों की पहचान अमोल जाधव, गोपाल शिंदे और प्रशांत पवार के तौर पर हुई है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद दौंण में तनाव का माहौल था क्योंकि नागरिक संदिग्ध के मकान के बाहर एकत्रित हो गए थे. उन्होंने कहा, "एसआरपीएफ कंपनियां और पुणे से अतिरिक्त बल को कानून एवं व्यवस्था की स्थिति नियंत्रित करने के लिए बुलाया गया है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget