एक्सप्लोरर

मुंबई लोकल में लूट, लेडिज स्पेशल में महिला को घायल कर छीना पर्स और चेन

लेडीज कोच में यात्रा कर रही एक महिला को लुटेरे ने शिकार बनाया है. उन्हें घायल कर लूट का माल लेकर अपराधी फरार हो गया.

मुंबई: लोकल ट्रेन को मुंबई का लाइफलाइन कहा जाता है. कोरोनाकाल में यह लाइफलाइन आम जनता के लिए बंद भी थी. लेकिन, कुछ ही दिनों पहले इसे शर्तों के साथ खोला गया है. इसी बीच एक चौंकाने वाला मामला चलती ट्रेन में आया है. यहां लेडीज कोच में यात्रा कर रही एक महिला को लुटेरे ने शिकार बनाया है. उन्हें घायल कर लूट का माल लेकर अपराधी फरार हो गया.

अब रेल पुलिस जांच में जुटी हुई है. पीड़िता से पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी फूटेज आदि खंगाले जा रहे हैं. घटना नवी मुंबई के वासी लाइन पर हुई है. महिला के सिर में चोटें आई हैं और उसे टांके भी लगे हैं. पुलिस के अनुसार वासी की रहने वाली महिला अपने दोस्त से मिलने के लिए ट्रेन में निकली थी. वह वासी स्टेशन पहुंची और अंधेरी जाने वाली लोकल में सवार हो गई.

वह सीधे मिडिल में लगे लेडीज कोच में सवार हुई और यात्रा शुरू कर दी. कोच में वह अकेले ही थी. जैसे ही ट्रेन चलनी शुरू हुई एक शख्स लेडीज कोच में घुस आया. उसने महिला का फोन छीनने की कोशिश की. इसके बाद जब उन्होंने फोन छोड़ने से इनकार किया तो उसने किसी ठोस चीज से उनके सिर पर और चेहरे पर वार शुरू कर दिया.

इसके बाद जैसे ही चोट बढ़ी उसके हाथ से मोबाइल और पर्स लेकर अपराधी फरार हो गया. इसके साथ ही उसने गले से सोने की चेन भी छीन ली थी. खून से लथपथ महिला काफी दहशत में थी. उसे तुरंत मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई गई. साथ ही वासी जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई.

पुलिस का कहना है कि अपराधी प्लेटफार्म पर ही टहल रहा था. उसने जब महिला को अकेले लेडीज कोच में जाते देखा तभी उसने योजना बनाई. इसका मतलब है कि वह पहले से ही आसान शिकार की ताक में था और मौका मिलते ही हमला कर दिया. पुलिस का कहना है कि यह पूरी हरकत बता रही है कि वह कोई शातिर अपराधी है.

यह भी पढ़ें: 

कुत्ते के शव को घसीटना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने के बाद हुई FIR

फिटनेस ट्रेनर का कर लिया अपहरण, फिरौती में मांगे 5 लाख रुपए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन बन गई तेलुगु की साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 7 दिनों का कलेक्शन
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन साल की टॉप 5 तेलुगु फिल्मों में की एंट्री

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन बन गई तेलुगु की साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 7 दिनों का कलेक्शन
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन साल की टॉप 5 तेलुगु फिल्मों में की एंट्री
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
रोज 8 km पैदल चल गुब्बारे बेचते हैं 70 साल के चाचा, रुला देगी कहानी
रोज 8 km पैदल चल गुब्बारे बेचते हैं 70 साल के चाचा, रुला देगी कहानी
Embed widget