एक्सप्लोरर

फिटनेस ट्रेनर का कर लिया अपहरण, फिरौती में मांगे 5 लाख रुपए

एक फिटनेस ट्रेनर को अगवा कर उसके बदले में पांच लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है. बताया जा रहा है कि पलवल के अपहरण करने के बाद बदमाश उसे लेकर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर चले गए.

नई दिल्ली: हरियाणा के पलवल में अपहरण का एक मामला सामने आया है. यहां एक फिटनेस ट्रेनर को अगवा कर उसके बदले में पांच लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है. बताया जा रहा है कि पलवल के अपहरण करने के बाद बदमाश उसे लेकर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर चले गए.

बदमाशों का हौसला कितना बढ़ा हुआ है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि जब पुलिस की उनसे बात हुई तो उन्होंने वहां भी पांच लाख की मांग कर डाली. टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पुलिस ने अपराधियों का पता लगाया था. लेकिन, उनकी बातें सुन अपराधी भी सन्न रह गए.

कई दौर की बातचीत के बाद जब उन्होंने देखा की देर हो रही है तो कहा कि यदि पांच लाख नहीं हैं तो दो लाख रुपए ही दे दो. अभी वो पैसे के इंतजार में ही थे कि पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रेनर को मुक्त करा लिया. हालांकि बदमाश वहां से भागने में सफल रहें. पुलिस टीमें उनके पीछे पड़ी हुई हैं.

पुलिस के अनुसार फिटनेस ट्रेनर अपने एकेडमी गया था. कुछ समय बाद उसके परिजनों के पास सूचना आई कि वेन्यू और स्कार्पियो में आए 10-12 युवक उसे जबरन उठा कर ले गए. उसी शाम को उनके पास पांच लाख की फिरौती वाला फोन भी आ गया. फिर पुलिस ने जांच शुरू की.

पुलिस अब सुरक्षित तौर पर ट्रेनर को पलवल लेकर आई है. वह उनसे अपराधियों के बारे में सूचना एकत्रित कर रही है. पुलिस का कहना है कि कुछ सुराग उन्हें मिला है. साथ ही अगवा हुए युवक की मेडिकल जांच आदि भी कराई गई है. पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ भी कर रही है.

लोगों का कहना है कि दो गाड़ियों में इतनी संख्या में अपराधी मौके पर आए और युवक को उठा कर ले गए. इससे पता चलता है कि उन्हें कानून का कोई डर नहीं है. स्थानील लोगों में इस घटना को लेकर नाराजगी और दहशत दोनों ही है. अब देखना यह है कि पुलिस कब तक अपराधियों को पकड़ती है.

यह भी पढ़ें: 

पत्नी की हत्या के बाद काट ली अपनी भी कलाई, जेब से मिला सुसाइड नोट

दोस्ती से किया इनकार तो कर दी नाबालिग लड़की की हत्या, पकड़ा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget