एक्सप्लोरर

खौफ में गांदरबल की बस्तियां, पता नहीं कहां से आ जाएगा! क्यों दहशत में है जम्मू-कश्मीर का ये शहर

चश्मदीदों ने बताया कि पूरे छह घंटे तक तेंदुआ वन विभाग की टीम को छकाता रहा और लोगों पर हमला करता रहा, लेकिन आखिरकार वो थक गया.

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल की बस्तियों में जंगली तेंदुआ घुसा तो चारों ओर हाहाकार मच गया. तेंदुए को जिसने भी देखा वही जान बचाने के लिए भागा. कोई इधर तो कोई उधर. लोग तेंदुए को देखकर शोर मचा रहे थे. कोई छत से वीडियो बना रहा था. तो कोई लाठी डंडे लेकर तेंदुए को भगाने की कोशिश कर रहा था. लोगों की भारी भीड़ तेंदुए को देखकर शोर मचा रही थी. वो दूर से ही तेंदुए पर पत्थर बरसा रहे थे और फिर तेंदुआ बौखला गया. वो इधर से उधर भागने लगा और इसके बाद तो पूरे इलाके में कोहराम मच गया.

भारी भीड़ से बचने के लिए तेंदुआ जिधर भी भागता था. उधर ही चीख-पुकार मच जाती थी. इसी बीच सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई. वन विभाग के कर्मचारी पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे. तेंदुए को कैद करने के लिए लोहे का मजबूत पिंजरा लाया गया था, किन तेंदुआ था कि वो काबू में ही नहीं आ रहा था. 

वन विभाग के कर्मचारियों की कोशिश थी कि अपनी ट्रैंकुलाइजर गन से वो तेंदुए को बेहोश कर दें, लेकिन तेंदुआ ऐसा कोई मौका ही नहीं दे रहा था. वो लोगों की भारी भीड़ से डरकर जहां-तहां भाग रहा था. इस दौरान, उसके रास्ते में जो भी आ रहा था. तेंदुआ उसी पर हमला कर दे रहा था. चश्मदीदों के मुताबिक, पूरे छह घंटे तक तेंदुआ इसी तरह वन विभाग की टीम को छकाता रहा. वो इसी तरह लोगों पर हमला करता रहा, लेकिन आखिरकार वो थक गया.

तेंदुए पर जैसे एक शख्स ने डंडे से हमला किया तो उसने पकड़ लियाय बौखलाए तेंदुए ने डंडे से हमला करने वाले शख्स की हाथों को अपने मुंह में जकड लिया था. वो इतने गुस्से में था कि लग रहा था मानो वो पूरा हाथ चबाकर ही दम लेगा. इसी बीच हिम्मत दिखाकर कुछ और लोग भी मौके पर पहुंच गए और फिर आ गई तेंदुए की शामत. लोगों ने तेंदुए को चारों तरफ से घेरकर लाठी-डंडे बरसाने शुरु कर दिए और फिर तेंदुआ निढाल हो गया.

लोगों की ये भीड जंगल के इस शिकारी को पीट-पीटकर मार ही देते, लेकिन मौके पर तैनात वन विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका और फिर घायल तेंदुए को पिंजरे में कैद कर दिया गया. बताया जा रहा है कि जंगल के इस शिकारी ने अपने हमले में दो महिलाओं के साथ ही वन विभाग के तीन कर्मचारियों को भी बुरी तरह से घायल कर दिया है और अब उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. वन विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक लोगों की बस्ती में घुसकर हमला करने वाला तेंदुआ भी लाठी-डंडे की चोट से बुरी तरह से घायल हो गया है. कर्मचारियों के मुताबिक, इलाज के बाद तेंदुए को वापस जंगल में छोड दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:-
Heatwave in India: गर्म हवाएं निकालेंगी पसीना, दिल्ली-UP से लेकर बंगाल तक, अप्रैल में कैसी होगी गर्मी, मौसम विभाग ने बता दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget