एक्सप्लोरर

केरल: आत्महत्या करने को खाने में जहर मिलाया, पांच साल के मासूम और बहन की गई जान

केरल में एक दिल दहलादेने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला को उसके पांच साल के बच्चे और 19 साल की बहन की मौत के सिलसिले में गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि दोनों ने जहर मिली हुई आइसक्रीम गलती से खा ली थी

नई दिल्ली: केरल में एक दिल दहलादेने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला को उसके पांच साल के बच्चे और 19 साल की बहन की मौत के सिलसिले में गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि दोनों ने जहर मिली हुई आइसक्रीम गलती से खा ली थी जबकि आरोपी महिला ने खाने में जहर खुद सुसाइड करने के लिए डाला था.

25 साल की वर्षा अपनी जिंदगी खत्म करना चाहती थी. इसके लिए उसने आइसक्रीम में चूहे मारने की दवा मिलाई थी. लेकिन, यह आइसक्रीम गलती से उसके पांच साल के बच्चे और बहन ने खा ली. पुलिस ने वर्षा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के अनुसार वर्षा ने पहले आइसक्रीम में जहर मिलाकर खुद खाया और जब उसे परेशानी होने लगी तो वह कमरे में चली गई. उसने आइसक्रीम का वह डब्बा वहीं टेबल पर छोड़ दिया. इसके बाद गलती से यह जहर मिली आइसक्रीम उसके बेटे और बहन ने खा ली. इसके बाद उन्होने रेस्टोरेंट से बिरयानी भी मंगाई.

इसके बाद देर रात को बेटे ने उल्टियां शुरू कर दीं. जब हालात बिगड़ने लगे तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे. घटना 11 फरवरी की है और इलाज के दौरान 12 फरवरी को उसके बेटे की मौत हो गई. इसके बाद आरोपी की बहन भी बिमार पड़ गई. 24 फरवरी को उसने भी दम तोड़ दिया.

इसके बाद पुलिस ने जांच के दौरान यह खुलासा किया और फिर वर्षा को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले पुलिस यह सोचती रही कि बिरयानी खाकर दोनों की तबीयत बिगड़ी थी. इस बीच वर्षा अपने कांड को लेकर बिल्कुल चुपचाप थी. बाद में पुलिस ने पूरा मामला खोल दिया.

वर्षा अपने मायके आई थी और अपने परिजनों के साथ कुछ दिन बिताना चाहती थी. इसी दौरान उसने यह घटना की. हालांकि अभी पुलिस यह साफ नहीं कर पाई है कि किन कारणों से उसने आत्महत्या का प्रयास किया था. इस मामले में वर्षा के फोन आदि की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: 

परीक्षा में फेल होने का डर था तो दे दी जान, 14वीं मंजिल से कूदकर छात्रा ने की आत्महत्या

बिहार में शराब तस्करों को तांडव, एएसआई की गोली मारकर हत्या की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget