एक्सप्लोरर

बिहार में शराब तस्करों को तांडव, एएसआई की गोली मारकर हत्या की

तस्कर अब राज्य में तांडव मचा रहे हैं और ऐसे ही कुछ दुस्साहसी तस्करों ने एक पुलिस के अधिकारी को ही मौत के घाट उतार दिया

पटना: बिहार में भले ही शराबबंदी चल रही हो लेकिन अवैध ढंग से खेप पहुंचने का सिलसिला जारी है. आए दिन बिहार के अलग-अलग हिस्सों में शराब की बरामदगी हो रही है. लेकिन, अब शराब तस्करों के हौसले भी बुलंद होते जा रहे हैं. तस्कर अब राज्य में तांडव मचा रहे हैं और ऐसे ही कुछ दुस्साहसी तस्करों ने एक पुलिस के अधिकारी को ही मौत के घाट उतार दिया.

तस्करों से मुठभेड़ के दौरान एएसआई दिनेश राम शहीद हो गए. सीतामढ़ी के मेजरगंज में वे पुलिस टीम के साथ छापेमारी के लिए गए थे. इस फायरिंग में चौकीदार लालबाबू पासान भी घायल हुए हैं. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां दागी. पुलिस की गोली से एक बदमाश रंजन सिंह मौके पर ही ढेर हो गया.

इस बीच अब एसपी सहित मौके पर कई गांव की पुलिस कैंप कर रही है. इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी भी चल रही है. मौके पर मौजूद और इस तस्करी गैंग से जुड़े हर शख्स की पहचान की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सभी दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी. साथी की जान जाने के पुलिसकर्मी गमगीन भी हैं.

गौरतलब है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर कुछ शराब तस्कर जुटे हैं साथ में कुछ वांछित अपराधी भी हैं. पुलिस ने टीम बना कर तुरंत वहां घेरेबंदी की तैयारी कर दी. इसी टीम में एएसआई भी शामिल थे. गोली सीधे उनके सिर में लगी हुई थी. इस घटना के बाद आम लोग भी काफी गुस्से में हैं.

उनका कहना है कि यदि शराब के तस्कर इतने दुस्साहसी हो गए हैं कि पुलिसकर्मी को भी नहीं छोड़ रहे तो आम आदमी क्या करे ? घटना दिन दहाड़े हुई और अपराधी बेखौफ गांव में गोली चलाते रहे. इस घटना ने बिहार में एक बार फिर कानून व्यावस्था की पोल खोलकर रख दी है.

यह भी पढ़ें: 

सरकारी नौकरी का झांसा देकर पिता-पुत्र ठग रहे थे लाखों, बिहार पुलिस ने दबोच लिया

हाईस्कूल की छात्रा को बनाया सामूहिक दुष्कर्म का शिकार, गांव का भी एक शख्स था शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget