एक्सप्लोरर

अभिनेत्री ममता के कथित पति और ड्रग्स गिरोह के सरगना विक्की गोस्वामी पर चलेगा केस

नई दिल्ली: अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के कथित पति और अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स गिरोह के सरगना विक्की गोस्वामी को केन्या ने केस चलाने के लिए अमेरिका के हवाले कर दिया है. अमेरिका ने उसकी कस्टडी मांगी थी . विक्की की ठाणे पुलिस को भी तलाश थी.

तीन देशों की पुलिस को थी विक्की की तलाश

नशे के कारोबार लेकर ममता कुलकर्णी के साथ रिश्तों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले विजय गिरी उर्फ विक्की गोस्मावी को तीन देशों की पुलिस तलाश कर रही थी. अब उसी विक्की को केन्या ने अमेरिका के हवाले कर दिया है. विक्की केन्या की जेल में कैद था. दरअसल, तीन साल पहले अमेरिका की ड्रग इन्फोर्समेंट एजेंसी और केन्या पुलिस ने एक स्टिंग ऑपरेशन के बाद विक्की को गिरफ्तार किया था और तब से वो देश छोड़कर ना जाने की अदालती शर्त पर जमानत पर था. अमेरिका ने उसकी कस्टडी मांगी थी और अब केन्या ने उसे डिपोर्ट कर दिया है. कुल चार लोग सौंपे गए हैं.

केन्या ने विक्की सहित तीन और लोगों को किया अमेरिका के हवाले

विक्की गोस्मावी के साथ उसका केन्याई साथी इब्राहिम अकाशा और बकतश अकाशा भी है, ये दोनों आपस में भाई हैं. इन तीनों के अलावा एक और शख्स को केन्या ने अमेरिका को सौंपा है, जिसका नाम गुलाम हुसैन है जो पाकिस्तान का रहने वाला है. अगर चारों दोषी साबित हुए तो उन्हें 20-20 साल अमेरिकी जेल में सजा काटनी होगी.

ठाणे की पुलिस कर सकती है विक्की के प्रत्यर्पण की मांग

ठीक साल भर पहले महाराष्ट्र के ठाणे की पुलिस ने नशीली चीजे जब्त की थी और गिरफ्तार लोगों ने विक्की और ममता कुलकर्णी का नाम लिया था. गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर सोलापुर की एक फैक्ट्री से पुलिस ने 22 टन एफीड्रीन ड्रग बरामद की थी. ठाणे पुलिस को इसीलिए विक्की की जरूरत है और अमेरिका से उसके प्रत्यर्पण की मांग की जा सकती है.

कौन है विक्की गोस्वामी

गुजरात के एक पूर्व पुलिस अधिकारी के बेटे विक्की ने 80 के दशक में एक छोटे तस्कर के तौर पर काम शुरू किया . मुंबई में गिरफ्तार भी हुआ लेकिन जमानत पर छूटने के बाद दुबई होते हुए केन्या जा पहुंचा और वहीं से पूरा ड्रग्स का इंटरनेशनल नेटवर्क चला रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget