एक्सप्लोरर

हादसे के शिकार लड़के की तस्वीरें खींचते रहे लोग, लड़के की मौत

बेंगलुरू : कर्नाटक के कोप्पल में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां सड़क दुर्घटना के शिकार खून से लथपथ एक 18 वर्षीय लड़का मदद के लिए तड़पता रहा. लेकिन, उसकी मदद के लिए कोई नहीं आया. हां, वहां मौजूद लोग उसकी तस्वीरें जरूर खींचते रहे. बाद में लड़के की मौत हो गई. उसकी पहचान अली के रूप में की गई. लगभग 25 मिनट तक वह लड़का दर्द में तड़पता रहा घटना की जो फूटेज सामने आई है उसमें यही दिख रहा है कि लगभग 25 मिनट तक वह लड़का दर्द में तड़पता रहा. बाद में उसे कुछ लोगों ने नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया. वायरल हुए इस वीडियो फुटेज में खून से लथपथ लड़का मदद की गुहार लगाता दिख रहा है, इस बीच किसी ने उसे पानी भी दिया. यह भी पढ़ें : 'हवस' के हैवान ने बुजुर्ग को भी नहीं बख्शा, नौकर ही निकला शैतान अनवर अली साइकिल से उस बाजार की ओर जा रहा था घटना कल सुबह की है जब अनवर अली साइकिल से उस बाजार की ओर जा रहा था जहां वह काम करता था. पुलिस ने बताया कि होसपेट से हुबली जा रही राज्य परिवहन की एक बस उसे टक्कर मारकर निकल गई. उसे एक एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. कोशिश की होती तो अनवर अली को बचाया जा सकता था अली के भाई रियाज ने बताया कि दिन में लगभग डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई. उसने कहा, ‘कोई भी मदद को आगे नहीं आया, वे वीडियो बना रहे थे और तस्वीरें खींच रहे थे. किसी ने जरा भी कोशिश की होती तो मेरे भाई को बचाया जा सकता था. वहां 15 से 20 मिनट की देरी हो गई.’ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. यह भी पढ़ें : 'किराए' पर लेते थे ATM कार्ड, ‘घर बैठे पैसे कमाओ’ का झांसा देकर ठगे लाखों रुपए पुलिस अधिकारी की समय पर मदद ना मिलने के कारण मौत एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘घटनास्थल पर मौजूद लोग सदमे में थे, वह समझ नहीं पा रहे थे कि बुरी तरह घायल लड़के की वह किसी तरह मदद करें. उसका खून तेजी से बह रहा था.’ हाल ही में मैसूर में हुई इसी तरह की एक घटना में एक 38 वर्षीय पुलिस अधिकारी की समय पर मदद ना मिलने के कारण मौत हो गई थी. पीड़ित लोगों को मदद देने वालों के लिए गुड समेरिटन कानून कर्नाटक में हादसे के पीड़ित लोगों को मदद देने वालों के लिए गुड समेरिटन कानून है. पूरे देशभर में इस तरह के हालात से बचने के लिए सरकारी विज्ञापन भी दिखाए जा रहे हैं. लोगों को जागरूक किया जा रहा है लेकिन, मदद के बजाए लोग तमाशा देखने में लग जाते हैं. यह भी पढ़ें : खुदकुशी से पहले 'दामाद' ने बनाया सुसाइड वीडियो, ससुराल वालों पर तंग करने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget