एक्सप्लोरर

कानपुर पुलिस ने पीडब्ल्युडी के खिलाफ किया मामला दर्ज, गढ्ढे में गिरने से हुई थी सिपाही की मौत

बिठूर थाना इलाके की मंधना चौकी में तैनात सिपाही जसवीर सिंह अपने घर स्कूटी से जा रहा था. उसी समय जीटी रोड पर एक गढ्ढे में उसकी स्कूटी गिर गयी. जिसके बाद उसकी गर्दन की हड्डी में गम्भीर चोट आई थी.

कानपुर: कानपुर पुलिस ने गढ्ढे में गिरकर सिपाही की मौत के मामले में पीडब्ल्युडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. यह घटना अपने आप मे उत्तर प्रदेश की पहली घटना बताई जा रही है. जब पुलिस ने सड़क पर गढ्ढे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

क्या था मामला-

बिठूर थाना इलाके की मंधना चौकी में तैनात सिपाही जसवीर सिंह अपने घर स्कूटी से जा रहा था. उसी समय जीटी रोड पर एक गढ्ढे में उसकी स्कूटी गिर गयी. जिसके बाद उसकी गर्दन की हड्डी में गम्भीर चोट आई थी. घटना के बाद उसके साथियों ने पहले कानपुर के हैलट अस्पताल में उसे भर्ती कराया. जहां पर सिपाही की हालत चिंताजनक बनी हुई थी. कानपुर एसएसपी अनन्त देव तिवारी ने एक दिन पहले ही उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था. जहां कल उसकी मौत हो गयी. हालांकि पीडब्लूडी विभाग ने सड़क पर हुए गढ्ढे को भर दिया है. लेकिन सिपाही की मौत से दुखी थानेदार ने पीडब्ल्युडी के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है.

वहीं सड़क पर गढ्ढों को लेकर पड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में कहा कि मौजूदा समय में कंक्रीट के राजमार्गों का निर्माण किया जा रहा है. जिन पर आने वाले 100 साल में भी गड्ढे नहीं बनेंगे. हीं सदन में रमा देवी, अरविंद सावंत, के. सुरेश, राजीव रंजन सिंह और कुछ अन्य सदस्यों के उत्तर में गडकरी ने कहा कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए राजमार्गों की रैकिंग की जा रही है. यह रैंकिंग सड़क सुरक्षा से जुड़े मानकों के आधार पर तैयार होगी. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अब कंक्रीट की सड़कें बनाई जा रही हैं. जिन पर आने वाले 100 साल तक गड्ढे नहीं बनेंगे.

गडकरी ने कहा कि वित्तीय ऑडिट की तरह सड़कों के निर्माण का भी ऑडिट कराया जा रहा है. जिससे सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. उन्होंने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि सबसे ज्यादा हादसे और सबसे ज्यादा मौतों के मामलों में भारत पहले नंबर पर है. गडकरी ने यह कहा कि पहले विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करते समय जो गलतियां होती थीं. उनकी वजह से दुर्घटनाएं होती थीं. लेकिन अब डीपीआर को लेकर सख्ती की गई है. राजमार्गों के निर्माण की गुणवत्ता में किसी तरह की कमी और भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

गूगल ने की मोस्ट पॉपुलर ऐप्स की लिस्ट जारी, क्या आपने कर रखा इन एप्स को इंस्टाल?

हैदराबाद गैंगरेप के आरोपियों को 10 दिन की पुलिस रिमांड, फास्ट ट्रैक कोर्ट का भी गठन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget