एक्सप्लोरर

FB पर विज्ञापन देकर ठगे 50 लाख, नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया था दिल्ली एयरपोर्ट

एनसीआर में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का बड़ा जाल फैला हुआ है. पुलिस के सामने एक ऐसे ही गिरोह की कारस्तानी सामने आई है

नई दिल्ली: एनसीआर में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का बड़ा जाल फैला हुआ है. पुलिस के सामने एक ऐसे ही गिरोह की कारस्तानी सामने आई है. गिरोह ने 50 से ज्यादा लोगों से ठगी कर के लाखों रुपए ऐंठ लिए हैं. आश्चर्य की बात है कि उन्होंने इसके लिए बाकायदा सोशल मीडिया पर विज्ञापन चलाया था.

कोरोना की वजह से रोजगार की हालत पहले ही खराब है ऐसे में लोग नौकरी के झांसे में आसानी से आ जा रहे हैं. यह गिरोह लोगों से 30 हजार से 5 लाख रुपए तक की मांग करता था. विदेश भेजने के नाम पर पासपोर्ट भी अपने पास रख लेता था. इसी सप्ताह सभी को पासपोर्ट और वीजा लेकर दिल्ली एयरपोर्ट से सभी 50 युवकों को विदेश जाना था.

लेकिन, जब लोग कंपनी के दफ्तर पहुंचे तो सभी वहां से फरार थे और वहां ताला लटका था. ठगी का एहसास होने पर सभी ने स्थानीय पुलिस को इस बात की सूचना दी. ठगी के शिकार लोगों में ज्यादातर पीड़ित नेपाल, पूर्वांचल और बिहार के रहने वाले हैं. उन्होंने सेक्टर-58 कोतवाली, नोएडा में शिकायत करवाई थी. इसमें उन्होंने कहा था उन्होंने फेसबुक पर विज्ञापन देखा था.

कंपनी ने कनाडा, सऊदी, मलेशिया, ओमान, मालदीव और दुबई में नौकरी दिलाने का दावा किया था. इसके साथ ही स्किल्ड नौकरी के साथ ऑफिस जॉब की बात भी कही थी. विज्ञापन देखकर उन लोगों ने कंपनी से संपर्क किया. इसके बाद ठगों ने अलग-अलग रकम की डिमांड सभी से की. उनके जाल में 50 लोग फंसे थे जिनसे उन्होंने कुल 50 लाख रुपए लिए थे.

ठग इतने शातिर थे कि उन्होंने सेक्टर-58 में ऑफिस खोल रखा था. भरोसे के लिए स्टांप पेपर पर बकायदे करार भी हुआ. जिस स्थान पर यह कंपनी चल रही थी वहां पर पहले से 17 अन्य कंपनियों के ऑफिस चल रहे थे. आरोपी ने तीन माह के एग्रीमेंट पर दफ्तर किराए पर लिया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जल्द ही आरोपी पकड़ में आएंगे.

यह भी पढ़ें: 

शराब के नशे में कर दी दरिंदगी, छह माह की बेटी की पटक कर हत्या

झारखंड में निर्मम हत्या, टुकड़ों में कटा मिला महिला का शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget