एक्सप्लोरर

जयपुर: डाक विभाग भर्ती परीक्षा में नकल करते पकड़े गए 90 से ज्यादा परीक्षार्थी

पुलिस ने झोटवाड़ा, श्याम नगर, महेश नगर, बजाज नगर और मालवीय नगर थाना इलाके में अलग अलग परीक्षा केन्द्रों पर दबिश देकर नकल कर रहे गैंग में शामिल 90 से अधिक परीक्षार्थियों को दबोचा है. पुलिस की गिरफ्त में आए सभी आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं.

राजस्थान: जयपुर पुलिस ने आज एक बडी कार्रवाई को अंजाम देते हुए डाक विभाग द्वारा आयोजित की जा रही परीक्षा में बड़े स्तर पर नकल करते हुए हरियाणा की एक गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने झोटवाड़ा, श्याम नगर, महेश नगर, बजाज नगर और मालवीय नगर थाना इलाके में अलग अलग परीक्षा केन्द्रों पर दबिश देकर नकल कर रहे गैंग में शामिल 90 से अधिक परीक्षार्थियों को दबोचा है. पुलिस की गिरफ्त में आए सभी आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं.

पुलिस को मुखबिर से परीक्षा केन्द्र में एक बडी गैंग द्वारा नकल करने की सूचना मिली थी. जिसपर सबसे पहले झोटवाड़ा थाना पुलिस ने इलाके में सिद्धार्थ स्कूल स्थित परीक्षा केन्द्र पर दबिश देकर 16 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

सभी आरोपी ब्लूटूथ और मोबाइल के जरिए नकल करते हुए पाए गए. गैंग के सदस्य काफी शातिराना हैं और उन्होंने इसकी भनक किसी को भी नहीं लगने दी. सभी सदस्यों ने अपने अंडर गार्मेंट्स में मोबाइल और लीड को सिलाई करके छिपा रखा था और ब्लूटूथ डिवाइस को कान के अंदर डाल रखा था.

jp

जो ब्लूटूथ डिवाइस आरोपियों के पास से बरामद हुई है वो काफी छोटी है जो किसी भी व्यक्ति के कान के अंदर बड़ी आसानी से आ जाती है और बाहर से दिखाई नहीं देती.

वहीं गैंग की सूचना पर साउथ और ईस्ट जिले की पुलिस ने भी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 4 परीक्षा केन्द्रों से नकल कर रहे परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया. श्याम नगर थाना इलाके के सुरेन्द्र पब्लिक स्कूल स्थित परीक्षा केन्द्र से 38 परीक्षार्थी गिरफ्तार किया गए, जिनमें 35 पुरूष और 3 महिलाएं शामिल हैं.

इसके साथ ही महेश नगर थाना इलाके के सुरेन्द्र बाल भारती स्कूल स्थित परीक्षा केन्द्र से 14 अभ्यर्थी गिरफ्तार किए गए हैं. ईस्ट जिले में बजाज नगर और मालवीय नगर स्थित दो परीक्षा केन्द्रों पर दबिश देकर पुलिस ने कुल 25 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्त में आए सभी अभ्यर्थी हरियाणा के रहने वाले हैं और सभी ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल कर रहे थे. फिलहाल सभी आरोपियों से पुलिस के आला अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. पुलिस इस गैंग के सरगना और अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget