एक्सप्लोरर

चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सऐप ग्रुप का खुलासा, तीन सदस्य गिरफ्तार

इस ग्रुप से नेपाल, पाकिस्तान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका, मैक्सिको, कनाडा, म्यामां, वियतनाम, युगांडा और अल्जीरिया समेत 27 अन्य देशों के लोग भी जुड़े हैं.

इंदौर: चाइल्ड पोर्नोग्राफी की बेहद घिनौनी सामग्री के अवैध प्रसार से जुड़े अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सऐप ग्रुप में शामिल मध्यप्रदेश के तीन लोगों को पुलिस के साइबर सेल ने धर दबोचा है. इस ग्रुप से भारत समेत 28 देशों के लोग जुड़े हैं.

राज्य साइबर सेल की इंदौर इकाई के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में नजदीकी महू कस्बे के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर मकरंद सालुंके (24), धार जिले के बर्तन कारोबारी ओंकार सिंह राठौर (43) और खंडवा जिले के 12वीं के नाबालिग छात्र को गिरफ्तार किया गया है. इनके खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी धारा 67-बी के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी ‘किड्स ओनली सेक्स’ नाम के वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़े पाए गए. 256 सदस्यों वाले इस ग्रुप में शामिल अधिकांश लोग पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय राज्यों के रहने वाले हैं. इस ग्रुप से नेपाल, पाकिस्तान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका, मैक्सिको, कनाडा, म्यामां, वियतनाम, युगांडा और अल्जीरिया समेत 27 अन्य देशों के लोग भी जुड़े हैं.

पुलिस अधीक्षक ने बताया, "जब हमने मामले का खुलासा किया, तब इस ग्रुप को कुवैत के मोबाइल नंबर से चलाया जा रहा था. हालांकि, इस ग्रुप के एडमिन लगातार बदलते रहते हैं. भारत का एक व्यक्ति भी इस ग्रुप का एडमिन रह चुका है जो संभवतः गुजरात का रहने वाला है." सिंह ने बताया, "चाइल्ड पोर्नोग्राफी के वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिये उन चुनिंदा लोगों को लिंक भेजकर आमंत्रित किया जाता था, जो इस सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री परोसने वाले दूसरे समूहों से जुड़े होते थे.

फिलहाल हमें ऐसे सुराग नहीं मिले हैं कि इस ग्रुप से जोड़े जाने के बदले सदस्यों से कोई शुल्क वसूला जाता था." उन्होंने बताया कि पूरे मामले से सीबीआई और संबंधित राज्यों की पुलिस के साइबर दस्तों को भी अवगत कराया जा रहा है ताकि ग्रुप के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया जा सके.

सिंह ने बताया कि व्हाट्सऐप पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के कुछ अन्य ग्रुपों के बारे भी सूचना मिली है. इस बारे में जांच की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget