एक्सप्लोरर

गौरक्षा-लव जेहाद: राजस्थान में लगातार बढ़ते जा रहे हैं मुसलमानों की हत्याओं के मामले

राजस्थान में मुसलमानों पर टॉर्चर और हत्याओं के मामले एक के बाद एक सामने आ रहे हैं. कभी गौरक्षा के नाम पर तो कभी लव जेहाद के नाम पर ये सब किया जा रहा है.

नई दिल्ली: राजस्थान में मुसलमानों पर टॉर्चर और हत्याओं के मामले एक के बाद एक सामने आ रहे हैं. कभी गौरक्षा के नाम पर तो कभी लव जेहाद के नाम पर ये सब किया जा रहा है. इन सबसे राजस्थान सरकार पर भी सवाल खड़ा होता है कि आखिर प्रदेश में कानून का राज है या नहीं?

हिन्दू और मुसलमान के बीच की कौन खाई खोद रहा है? आखिर ऐसा माहौल क्यों बनता जा रहा है? आखिर कौन है इन सबका जिम्मेदार? राजसमंद में जो कुछ भी हुआ वो दिल दहला देने वाला है. पुलिस ने अपनी पहली रिपोर्ट में पाया है कि मुस्लिम शख्स की हत्या का लव जेहाद से कोई लेना देना नहीं है.

तो फिर आखिर क्यों उसकी हत्या की गई और वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाला गया? इसके पीछे क्या कोई मानसिकता जिम्मेदार है या फिर कोई संगठन? आखिर राजस्थान सरकार इन सब घटनाओं पर आखें मूंदे क्यों बैठी है? आखिर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस पर अभी तक कुछ क्यों नहीं बोला है?

बीते चंद महीनों में राजस्थान में राजसमंद की घटना कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि इस तरह की हत्याओं के कई मामले पेश आए हैं.

राजसमंद में मुस्लिम शख्स की हत्या

राजनगर थाना इलाके के देव हैरीटेज रोड पर एक अधजला शव मिला तो पुलिस मौके पर पहुंची. शव की शिनाख्त मोहम्मद भुट्टा शेख के रूप में हुई. पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य जांच दलों को भी बुलाया गया.

पुलिस जांच में जुटी ही थी कि एक वीडियो उसके हाथ लगा जिसमें एक आदमी, शेख की हत्या करता हुआ नजर आ रहा है. हत्यारे ने मृतक के सिर पर वार किए और फिर जब वह अधमरा हो गया तो केरोसीन ऑयल डाल कर उसे जला दिया.

हत्या के वक्त हत्यारा लव जेहाद का जिक्र करते हुए चेतावनी दे रहा था कि लव जेहाद करने वालों का अंजाम यही होगा. पुलिस अब जानने की कोशिश की जा रही है कि आखिर वीडियो किसने बनाया है. क्या हत्यारा अकेला था या फिर उसके साथ कोई और भी था.

'गौतस्करों' पर फायरिंग

6-7 दिसंबर की रात पुलिस और 'गौतस्करों' के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि आरोपी गायों की तस्करी कर रहे थे. जवाबी कार्रवाई में इस शख्स की मौत हुई है. पुलिस ने बताया कि ये लोग आवारा गायों को सड़क से उठा कर ले जाते थे और बेच देते थे.

जैसलमेर में हत्या

जैसलमेर में अहमद खान नाम के एक लोक गायक को पीट पीट कर मार डाला गया. वो एक मंदिर में भजन गा रहा था जो लोगों को पसंद नहीं आया. इसके बाद उसको तब तक पीटा गया जब तक कि वो मर नहीं गया.

गौरक्षा के नाम पर हत्या

राजस्थान के अलवर में उमर खान की हत्या कर दी गई थी. उमर खान की हत्या उस वक्त हुई जब वह कुछ अन्य लोगों के साथ पिकअप गाड़ी में गौवंश लेकर जा रहा था. उसके परिवार का आरोप है कि हत्या गौरक्षकों ने की है. पुलिस ने गौतस्करी का मामला तो तुरंत दर्ज कर लिया था लेकिन हत्या का मामला दर्ज करने में पुलिस ने खासी देर लगाई.

बहरोड में हुई थी पहलू खान की हत्या

राजस्थान के बहरोड़ में गो तस्करी के आरोप में भीड़ ने पीट पीटकर एक शख्स की जान ले ली थी. जयपुर से दिल्ली की ओर एक गाड़ी में गोवंश के जानवर ले जाए जा रहे थे, इसी बीच लोगों की भीड़ ने गाड़ी रुकवा दी और गाड़ी में सवार लोगों की पिटाई कर दी. पिटाई की वजह से पहलू खान नाम के शख्स की मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था. पहलू खान के रिश्तेदारों का कहना है कि दूध के लिए गाय ले जाई जा रही थी और गाय खरीदने का पर्चा भी उनके खान के पास था, जिसे भीड़ ने फाड़ दिया.

ऐसी हत्याओं के मामले बढ़े

देश में 2014 के बाद से ऐसी हत्याओं के मामले बढ़े हैं. कई जगहों पर गौरक्षा के नाम पर लोगों का कत्ल कर दिया गया है. हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कहा था कि गौरक्षा के नाम पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Japan PM India Visit: भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
Saturday Box Office: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
शनिवार बॉक्स ऑफिस: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Japan PM India Visit: भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
Saturday Box Office: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
शनिवार बॉक्स ऑफिस: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget