एक्सप्लोरर

शादी के बाद समारोह छोड़कर भाग गया पति ! दूल्हन के जोड़े में भटकती रही पीड़िता

यहां बीच समारोह में ही एक दूल्हा, लड़की को छोड़कर भाग गया. बाद में दुल्हन के ड्रेस में लड़की यहां-वहां भटकती रही

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां बीच समारोह में ही एक दूल्हा, लड़की को छोड़कर भाग गया. बाद में दुल्हन के ड्रेस में लड़की यहां-वहां भटकती रही. स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी. युवती को नारी निकेतन भेजकर पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है.

असल में मझोला थाना क्षेत्र के सूर्यनगर में एक लड़की दुल्हन के लिबास में घूमती पाई गई. जब लोगों ने उससे पूछताछ की तो सबके होश उड़ गए. युवती लाल जोड़े में थी हाथ में एक थैला लेकर बदहवास घूम रही थी. उसने बताया कि उसकी शादी हो रही थी और बीच समारोह में ही उसका पति उसे छोड़कर भाग गया.

पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह एक सामुहिक विवाह समारोह में शामिल हुई थी. शादी संपन्न होते ही उसका पति समरोह के दौरान ही भाग गया. युवती ने अपना नाम वंदना बताया और कहा कि वह भदरोई बाजार की रहने वाली है. युवती को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया और फिर उसके बाद नारीनिकेतन.

पुलिस का कहना है कि पहले उसकी पहचान स्थापित करने की कोशिश होगी. इसके बाद जांच होगी कि आखिर किस तरह के सामूहिक विवाह से वह यहां पहुंची है. पुलिस का कहना है कि उसके बयान में कुछ विरोधाभास भी है जिसकी गहनता से जांच की जा रही है. इलाके में इस घटना को लेकर काफी चर्चा गरम है.

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि हो सकता है जांच के बाद मामला कुछ और ही निकले. फिलहाल जिस तरह से युवती ने बयान दिया है उसके आधार पर भी जांच की जा रही है. गांव वालों का कहना है कि जब तक उसके परिजनों या घर का पता नहीं चलता है पूरी असलियत बाहर नहीं आ पाएगी.

यह भी पढ़ें: 

कुत्ते के शव को घसीटना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने के बाद हुई FIR

फिटनेस ट्रेनर का कर लिया अपहरण, फिरौती में मांगे 5 लाख रुपए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में

यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया

पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका

नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'

मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम

Embed widget