एक्सप्लोरर

हरियाणा: फतेहाबाद में बीजेपी नेता की गुंडागर्दी से एंबुलेंस में मरीज की मौत

दर्शन नागपाल ने एंबुलेंस ड्राइवर से झगड़ा शुरू कर दिया. ड्राइवर और मरीज के परिवार वालों के लाख समझाने के बावजूद भी वो नहीं माने. दबंगई करते हुए दर्शन नागपाल ने एंबुलेंस से चाबी निकाल ली. मरीज के परिवार वालों की मिन्नतों के बावजूद चाबी वापस नहीं. मरीज के परिवार वालों ने हर्जाना देने तक की बात कही.

चंडीगढ़: बीजेपी नेता सुभाष बराला के बेटे पर छेड़खानी के आरोप के बाद एक और बीजेपी नेता पर दंबगई का आरोप लगा है. हरियाणा के फतेहाबाद में बीजेपी नेता और नगरपरिषद प्रधान दर्शन नागपाल की दबंगई से एंबुलेंस में ही एक मरीज की जान चली गई.

दरअसल, 42 साल के नवीन कुमार नाम के शख्स की अचानक तबीयत खराब हो गई थी. तबीयत खराब होने के बाद परिवार वाले उन्हें एक निजी अस्पताल में लेकर गए. यहां डॉक्टर ने हार्ट की तकलीफ बताते हुए नवीन को रेफर कर दिया.

इसके बाद परिवार वाले एक प्राइवेट एंबुलेंस से नवीन को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे. पुलिस शिकायत के अनुसार एंबुलेंस जब मरीज को लेकर लालबत्ती चौक पर पहुंचे तो यहां होमगार्ड का ईशारा मिलते ही तुरंत एंबुलेंस चालक ने गाड़ी को चौक से निकालने की कोशिश की. इसी दौरान बीजेपी नेता दर्शन नागपाल की गाड़ी से एंबुलेंस की हल्की टक्कर हो गई.

एंबुलेंस ड्राइवर सोनू के मुताबिक मरीज की हालत सीरियस थी लिहाजा वह चौक से निकल गया. इसके बाद दर्शन नागपाल ने एंबुलेंस का पीछा किया और कुछ दूर जाकर अपनी गाड़ी एंबुलेंस के आगे लगा दी. एंबुलेंस ड्राइवर के मुताबिक आगे गाड़ी लगाकर दर्शन नागपाल अपने दो साथियों के साथ उनकी तरफ आए.

दर्शन नागपाल ने एंबुलेंस ड्राइवर से झगड़ा शुरू कर दिया. ड्राइवर और मरीज के परिवार वालों के लाख समझाने के बावजूद भी वो नहीं माने. दबंगई करते हुए दर्शन नागपाल ने एंबुलेंस से चाबी निकाल ली. मरीज के परिवार वालों की मिन्नतों के बावजूद चाबी वापस नहीं. मरीज के परिवार वालों ने हर्जाना देने तक की बात कही.

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान एंबुलेंस करीब बीस मिनट तक रुकी रही और जब मरीज को लेकर अस्पताल पहुंची तो ड़क्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिवार वाले मान रहे बीजेपी नेता को दोषी मृतक नवीन के परिवार वाले दर्शन नागपाल को ही नवीन की मौत के लिए जिम्मेदार मान रहे हैं. परिवार वालों ने दर्शन नागपाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है. पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget