एक्सप्लोरर

UP Crime: नए प्रेमी संग मिलकर लड़की ने की एक्स बॉयफ्रेंड की हत्या, शरीर पर 18 बार चाकू से किए वार

UP Crime: मृतक प्रेमी गालिब किसी भी कीमत पर जरीन को छोड़ना नहीं चाहता था. इस दौरान वह जरीन को धमकियां देता रहता था. जरीन के लाख समझाने पर भी गालिब ने उसकी नहीं सुनी.

UP Crime: यूपी के अलीगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर एक लड़की ने नए प्रेमी के साथ मिलकर अपने पुराने बॉयफ्रेंड की निर्ममता से हत्या कर दी. पुराने बॉयफ्रेंड से छुटकारा पाने के लिए लड़की ने उसको जंगल में बुलाया और फिर चाकू से उस पर ताबड़तोड़ तरीके से 18 बार वार किया. लहूलुहान प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और आरोपी प्रेमी-प्रेमिका को चाकू और उसके मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. फिलहाल, इस मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस की जांच पड़ताल जारी है.

छोड़ने की बात पर देता था धमकी

क्वार्सी थाना इलाके के मल्ला के नगला निवासी गालिब और जवां थाना इलाके के कस्बे की रहने वाली जरीन लंबे वक्त से रिलेशनशिप में थे. इस बीच जरीन और नए प्रेमी अयाज के बीच संबंध स्थापित हो गए और दोनों में काफी नजदीकियां भी हुईं. ऐसे में जरीन अपने पहले बॉयफ्रेंड गालिब से किसी भी तरह का कोई भी संबंध नहीं रखना चाह रही थी.

उधर, गालिब किसी भी कीमत पर जरीन को छोड़ना नहीं चाहता था. यहां तक कि वह जरीन को धमकियां भी देता रहता था. जरीन के लाख समझाने पर भी गालिब ने उसकी एक बात नहीं सुनी.

नए और पुराने प्रेमी के बीच हुई मारपीट

जरीन के नए प्रेमी अयाज ने गालिब से इस रिश्ते को खत्म करने की बात की. गालिब के मना करने पर दोनों के बीच जमकर मारपीट भी हुई. अंततः परेशान होकर जरीन ने अयाज के साथ मिलकर गालिब को जवां थाने के जंगल में बुलाया और उसको नशीला पदार्थ खिला दिया. गालिब के बेहोश होने के बाद दोनों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ 18 वार किए. मौके पर ही गालिब की मौत हो गई. घटना के बाद दोनों फरार हो गए. जंगल में गए कुछ लोगों को हत्या की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस को बताया.

आईडी प्रूफ से हुई मृतक की पहचान 

पुलिस फोर्स के साथ मौके पर एसपी सिटी कुलदीप गुनावत भी पहुंचे. मृतक की जेब में एक आईडी कार्ड मिलने से उसकी पहचान गालिब निवासी क्वार्सी के रूप में हुई. पुलिस को जांच में पता लगा कि युवक की हत्या उसकी प्रेमिका और नए प्रेमी ने मिलकर की है. 

ये भी पढ़ें- UP Crime: सेना के जवान पर दहेज के लिए 22 साल की पत्नी की हत्या करने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget